newsroompost
  • youtube
  • facebook
  • twitter

PAK vs Asia Cup Squad: एशिया का किंग कौन? श्रीलंका ने किया है सबको प्रभावित, कुछ ऐसा है दोनों टीमों का स्क्वॉड

ShriLanka: अफगानिस्तान के साथ शिकस्त से शुरुआत करने वाली  श्रीलंकाई टीम ने इस मैच के बाद लगातार जीत दर्ज कर एशिया कप 2022  के फाइनल में खुद को काबिज किया।

नई दिल्ली। आज एशिया कप 2022 का सबसे बड़ा मुकाबला होने वाला है। इसके लिए पाकिस्तान और श्रीलंका की तैयारी भी पूरी हो चुकी है। 11 सितंबर की रात 07.30 से होने वाले मुकाबले के लिए दोनों देशों के क्रिकेट फैंस भी काफी उत्तसाहित नजर आ रहे हैं। खासतौर पर श्रीलंका की टीम पर पूरी दुनिया की नजर रहने वाली है। इस वक्त पूरा श्रीलंका आर्थिक संकट से जूझ रहा है। वहीं, दूसरी तरफ श्रीलंंकाई टीम अपने देश को एशिया कप जीतकर एक खुशी का मौका देना चाहेगी। अगर पाकिस्तान की बात करे तो उसके लिए ये आने वाले टी-20 विश्व कप की तैयारियों के लिहाज से एशिया कप बेहद महत्वपूर्ण है। इस साल के एशिया कप में श्रीलंकाई टीम ने सभी  को  प्रभावित किया है। किसी को उम्मीद नहीं थी कि श्रीलंका की टीम फाइनल में प्रवेश करेगी, लेकिन इस टीम ने शानदार प्रदर्शन कर ऐसा सोचने वालों के मुंह में ताला लगा दिया। श्रीलंका ने एशिया कप का आगाज हार के साथ किया था, लेकिन इसके बाद तो उनकी टीम ने कुछ ऐसा किया जिसकी किसी को उम्मीद न थी। अफगानिस्तान के साथ शिकस्त से शुरुआत करने वाली  श्रीलंकाई टीम ने इस मैच के बाद लगातार जीत दर्ज कर एशिया कप 2022  के फाइनल में खुद को काबिज किया। इन सब के बाद माना जा रहा है कि यदि रविवार को फाइनल मैच में भी श्रीलंका की टीम ने इसी लय को बरकरार रखा तो वह एशिया कप की ट्रॉफी को अपने नाम करने से नहीं चुकेगी।

पाकिस्तान का स्क्वॉड

बाबर आजम (कप्तान), शादाब खान, आसिफ अली, फखर जमा, हैदर अली, हैरिस रऊफ, इफ्तिखार अहमद, खुशदिल शाह, मोहम्मद नवाज, मोहम्मद रिजवान, नसीम शाह, शाहनवाज दहानी, उस्मान कादिर, मोहम्मद हसनैन, हसन अली।

श्रीलंका का स्क्वॉड

दासुन शनाका (कप्तान), धनुष्का गुणतिलक, पाठ्यम निसंका, कुसल मेंडिस, चरित असलंका, बनुका राजपक्षे, आशेन बांदरा, धनंजय डी सिल्वा, वणिंदे हसारंगा, महेश तीक्षणा, जेफ्री वांडरसे, प्रवीण जयवीकरण, चमीका करुणार्त्ने, दिलशान मदुषणका, माथीशा पथिराना, दिनेश चांदिमल, नवनिंदु फर्नान्डो, असिथा फर्नांडो, प्रमोद मदुषन