newsroompost
  • youtube
  • facebook
  • twitter

Cricket: पिछले 3 महीनों में तमाम विवादों में रहे विराट कोहली, जानिए अब कौन हो सकता है टेस्ट टीम का कप्तान

इन विवादों के घेरे में आने और करियर पर सवालिया निशान लगने की वजह से ही विराट ने अपनी कप्तानी को विराम देने का फैसला एक के बाद एक लिया। विवादों की बात करें, तो टीम सिलेक्शन का ई-मेल एक विवाद की वजह बना। इसमें लिखा था कि विराट अब वनडे टीम के कैप्टन नहीं रहेंगे।

जोहानिसबर्ग। विराट कोहली अपने नाम के अनुरूप ही भारतीय क्रिकेट में विराट छवि वाले बन चुके थे, लेकिन अब उन्होंने क्रिकेट के टेस्ट फॉर्मेट के कैप्टन का पद भी छोड़ने का एलान कर दिया है। पिछले साल अक्टूबर से विराट ने अपने पदों को छोड़ने का सिलसिला टी-20 फॉरमेट की कप्तानी छोड़कर किया था। अब वो टेस्ट किक्रेट तक आ गया है। अब विराट सिर्फ क्रिकेट खेलेंगे। माना जा रहा है कि रोहित शर्मा को अब टेस्ट टीम की कप्तानी भी बीसीसीआई दे सकता है। विराट की कप्तानी छोड़ने के बाद से भारतीय टीम ने काफी उथल-पुथल झेली है। वर्ल्ड कप में उसे पाकिस्तान जैसी पुरानी प्रतिद्वंद्वी से हार का सामना करना पड़ा और वो सेमीफाइनल तक नहीं खेल सकी। विराट के साथ ही तमाम विवाद भी जुड़ गए।

virat kohli

माना जा रहा है कि इन विवादों के घेरे में आने और करियर पर सवालिया निशान लगने की वजह से ही विराट ने अपनी कप्तानी को विराम देने का फैसला एक के बाद एक लिया। विवादों की बात करें, तो टीम सिलेक्शन का ई-मेल एक विवाद की वजह बना। इसमें लिखा था कि विराट अब वनडे टीम के कैप्टन नहीं रहेंगे। उनकी जगह रोहित शर्मा को ये जिम्मेदारी दी जा रही है। बोर्ड ने इस पर कहा कि विराट से टी-20 की कप्तानी न छोड़ने को कहा गया था, लेकिन वे जब नहीं माने तो वनडे टीम की कप्तानी से भी उन्हें हटा दिया गया।

विराट के साथ एक और विवाद तब जुड़ा जब दक्षिण अफ्रीका की सीरीज से पहले उन्होंने मीडिया से बात की और कहा कि बीसीसीआई चेयरमैन सौरव गांगुली से उनकी कोई बात नहीं हुई थी कि वो कप्तानी न छोड़ें। विराट ने बताया था कि सिलेक्टर्स को उन्हें कप्तानी से हटाने के बारे में 90 मिनट पहले जानकारी दी गई थी। फिर ये खबर भी आई कि विराट दक्षिण अफ्रीका जाने से इनकार कर रहे हैं। कई दिन तक इस पर हो-हल्ला मचा। आखिर में विराट ने बयान जारी कर कहा है कि वो दौरे पर जा रहे हैं। अब विराट के फैंस ये सोच रहे होंगे कि क्या वो अब क्रिकेट को भी अलविदा कह सकते हैं ? फिलहाल तो ऐसा नहीं लगता, लेकिन क्रिकेट संभावनाओं का खेल तो है ही, टीम के बनने और बिगड़ने में भी तमाम संभावनाएं अचानक सामने आ जाती हैं।