newsroompost
  • youtube
  • facebook
  • twitter

IPL 2022: युजवेंद्र चहल ने अपनी नई टीम से लिए मजे, पोस्ट पढ़कर हंसी के मारे फैंस के निकले आंसू

IPL 2022: युजवेंद्र चहल का IPL करियर बेहद शानदार रहा है। उन्होंने अब तक 114 मैचों में 22.28 की औसत और 7.59 की इकॉनमी रेट से 139 विकेट लिए हैं। इस बीच उनका सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन 25 रन देकर चार विकेट लेना रहा है।

नई दिल्ली। इंडियन प्रीमियर लीग 2022 के आगामी सीजन में पहली बार युजवेंद्र चहल राजस्थान रॉयल्स (RR) की टीम से खेलते नजर आएंगे। IPL 2022 नीलामी में उन्हें 6.50 करोड़ में खरीदा गया है। इससे पहले वो रॉयल चैलेंजर्स बेंगलोर (RCB) की ओर से खेला करते थे। पिछले सीजन में RCB से खेलने वाले चहल का बेस प्राइस दो करोड़ का था। विराट कोहली के चहेते खिलाड़ियों में शुमार युजवेंद्र चहल को बहुत ही शानदार गेंदबाज हैं। चहल अपनी नई टीम राजस्थान रॉयल्स की ओर से खेलने के लिए काफी उत्साहित हैं। आईपीएल मेगा ऑक्शन के पहले दिन के बाद चहल ने अपनी नई टीम राजस्थान रॉयल्स से सोशल मीडिया पर जमकर मजे लिए। युजवेंद्र और राजस्थान रॉयल्स के बीच बातचीत का पोस्ट सोशल मीडिया पर काफी वायरल हो रहा है।

Yuzvendra Chahal

राजस्थान रॉयल्स ने अपने ऑफिशियल इंस्टाग्राम हैंडल से चैट का एक स्क्रीनशॉट शेयर किया है। चैट में युजवेंद्र RR से पूछते हैं, ‘तो कैसे हैं आप लोग?’ इस पर फ्रेंचाइजी जवाब देती है, ‘काफी अच्छे हैं। धीरे-धीरे आपको पता चलेगा।’ युजवेंद्र ने उसके जवाब में लिखा, ‘फॉलो कर नहीं कर रहे क्या आप। तो बच कर रहिएगा। हम भी कम नहीं हैं।’ राजस्थान रॉयल्स ने आगे कमेंट कर कहा, ‘फॉलो तो आपको बचपन से कर रहे हैं। इंस्टाग्राम पर शुरुआत अब हो गई है।’ आखिर में युजवेंद्र चहल ने आगे लिखा, ‘अच्छी बनेगी हमारी। मिलने का इंतजार है बस।’

 

View this post on Instagram

 

A post shared by Rajasthan Royals (@rajasthanroyals)

जादुई गेंदबाज हैं चहल

युजवेंद्र चहल का IPL करियर बेहद शानदार रहा है। उन्होंने अब तक 114 मैचों में 22.28 की औसत और 7.59 की इकॉनमी रेट से 139 विकेट लिए हैं। इस बीच उनका सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन 25 रन देकर चार विकेट लेना रहा है। चहल IPL में फिलहाल नौवें सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले गेंदबाज बन गए हैं। वह पीयूष चावला और अमित मिश्रा के बाद IPL में 100 से ज्यादा विकेट लेने वाले तीसरे लेग स्पिनर हैं। IPL-2021 में चहल ने 15 मैचों में 20.77 की औसत और 18 विकेट झटके थे। इस बीच उनका सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन 11 रन देकर तीन विकेट लेना रहा था।