newsroompost
  • youtube
  • facebook
  • twitter

Reliance Jio: रिलायंस जियो जल्द ही 4G सिम कार्ड के साथ बजट सेगमेंट में नया लैपटॉप करेगी लॉन्च, कीमत 15000 रुपये

Reliance Jio: हम आपको बता दें कि इससे पहले जियो फोन भी लॉन्च कर चुके हैं। जिओ बुक  के बारे में फिलहाल रिलायंस की ओर से कोई ऑफिशियल जानकारी नहीं दी गई है। लेकिन खबरों के मुताबिक अक्टूबर में जिओ बुक लैपटॉप स्कूल और सरकारी संस्थानों में प्राप्त होंगे। आपको इस लैपटॉप में काफी सारे बेहतरीन फीचर्स देखने को मिलेंगे।

नई दिल्ली। रिलायंस जियो जल्द ही 4Gसिम कार्ड के साथ बजट सेगमेंट में नया लैपटॉप लॉन्च करने की तैयारी में लगा हुआ हैं। जिसमें कंपनी का टारगेट बजट सेगमेंट में लैपटॉप खरीदने वाले कस्टमर होंगे। इस लैपटॉप के लिए मुकेश अंबानी की कंपनी जिओ ने Qualcomm और माइक्रोसॉफ्ट के साथ पार्टनरशिप की है। हम आपको बता दें कि इससे पहले जियो फोन भी लॉन्च कर चुके हैं। जिओ बुक  के बारे में फिलहाल रिलायंस की ओर से कोई ऑफिशियल जानकारी नहीं दी गई है। लेकिन खबरों के मुताबिक अक्टूबर में जिओ बुक लैपटॉप स्कूल और सरकारी संस्थानों में प्राप्त होंगे। आपको इस लैपटॉप में काफी सारे बेहतरीन फीचर्स देखने को मिलेंगे। आइए इस जियो के लेटस्ट लैपटॉप में मिलने वाले फीचर्स के बारे में-

जियो बुक के फीचर्स

जियो के लैपटोप को लोकल लेवल पर ही बनाया जाएगा। इसे कॉन्ट्रेक्ट मैन्युफैक्चरर फ्लेक्स प्रोड्यूज करेगा। रिसर्च फर्म आईडीसी के अनुसार पिछले साल भारत में पर्सनल कंप्यूटर शिपमेंट का आंकड़ा 1.48 करोड़ यूनिट का था। इसमें डैल, एचपी और लेनोवो की बड़ी हिस्सेदारी रही। इसके साथ ही जियो बुक के लॉन्च से लैपटॉप मार्केट सेगमेंट में कम से कम 15% का विस्तार होगा।

सस्ता 5G फोन भी हो सकता है लॉन्च 

आरआईएल ने 45वीं एजीएम में 5G जियो फोन के लॉन्च की घोषणा की थी। कंपनी इसे गूगल के साथ पार्टनरशिप में बना रही है। जियो फोन 5G कब तक लॉन्च किया जाएगा और इसके फीचर क्या होंगे इसे लेकर ज्यादा जानकारी नहीं दी है। साल 2021 में रिलायंस जियो गूगल के साथ मिलकर जियो फोन नेक्स्ट 4G फोन को लॉन्च कर चुकी है। वहीं जियो बुक को इस साल के आखिर तक अन्य यूजर्स के लिए रिलायंस लॉन्च कर सकती है। आपको बता दें रिलायंस जियो के इंडिया में 420 मिलियन कस्टमर हैं। साथ ही कंपनी ने भारत में अपनी 5G सर्विस की शुरुआत भी कर दी है।