newsroompost
  • youtube
  • facebook
  • twitter

How to apply for an E-Shram card-क्या है भारत सरकार द्वारा शुरू की गई ई-श्रम कार्ड योजना, कैसे ले सकते हैं इसका लाभ, जानें यहां

How to apply for an E-Shram card in Hindi-श्रम एवं रोजगार मंत्रालय ने देश के असंगठित गरीब मजदूरों के लिए ई श्रमिक कार्ड योजना 2022 में शुरू की थी। इसका मुख्य उदेश्य देश के गरीब मजदूरों, छोटे श्रमिकों और दिहाड़ी मजदूरों का डाटा बेस बनाकर उन सभी तक सरकारी योजनाओं का लाभ पंहुचाना था।

नई दिल्ली। आज हम सभी 21वीं सदी के विकासशील देश में रह रहे हैं, लेकिन भारत में आज भी कई लोग ऐसे हैं जो गरीबी रेखा से नीचे आते हैं। ऐसा इसलिए है क्योंकि उनके पास कोई रोजगार की व्यवस्था नहीं है, और कुछ लोग इसी कारण मेहनत-मजदूरी करने लगते हैं, फिर भी वो इससे खुद का और अपने परिवार का जीवन  सुधार नहीं पाते हैं। लेकिन अब श्रमिकों, मजदूरों, और दिहाड़ी मजदूरों को चिंता करने की आवश्यकता नहीं है। भारत सरकार ने देश के असंगठित गरीब मजदूरों के परिवारों की आर्थिक मदद करने के लिए ई श्रमिक कार्ड योजना की शुरुआत की है। जिससे इन परिवारों का जीवन बेहतर हो सके। इस आर्टिकल में आपको ई श्रमिक कार्ड के बारे में पूरी जानकारी विस्तार से देते हैं..

कब शुरू हुई इसकी शुरुआत

श्रम एवं रोजगार मंत्रालय ने देश के असंगठित गरीब मजदूरों के लिए ई श्रमिक कार्ड योजना 2022 में शुरू की थी। इसका मुख्य उदेश्य देश के गरीब मजदूरों, छोटे श्रमिकों और दिहाड़ी मजदूरों का डाटा बेस बनाकर उन सभी तक सरकारी योजनाओं का लाभ पंहुचाना था।

क्या है ई श्रमिक कार्ड के लाभ

1- ई श्रमिक कार्ड धारक भारत सरकार की योजनाओं का लाभ आसानी से ले सकते हैं।
2- इन कार्ड धारकों को 2 लाख तक का बीमा योजना का भी लाभ मिलता है।
3- भविष्य में आने वाली सरकारी योजनाओं का भी लाभ उठा सकते हैं।
4- स्वास्थ्य इलाज और गर्भवती महिलाओं को शिशु के भरण-पोषण के लिए भी।
5- यहां तक की बच्चों की शिक्षा के लिए भी आर्थिक सहायता दी जाती है।

कैसे ऑनलाइन कर सकते हैं अप्लाई

1- ई श्रम कार्ड बनवाने के लिए सबसे पहले आपको अधिकारिक साइट @eshram.gov.in पर जाना होगा।
2- इसके बाद दिए गए मैन्यू में REGISTER on eShram विकल्प को चुनना होगा।
3- अब आपको अपने आधार कार्ड से लिंक मोबाइल नंबर और दिए गए कैप्चा को डालना होगा। इसके बाद OTP भेजें पर क्लिक करना होगा।
4- इसके बाद OTP आपको फोन पर आएगा, जिसे भरने के बाद ई-श्रम के लिए रजिस्ट्रेशन फॉर्म खुल जाएगा।
5- उस फॉर्म में दी गई सारी जानकारी ध्यान से भरें।
6- सभी जानकारी को भरने के बाद सबमिट बटन पर क्लिक कर दें, आपका रजिस्ट्रेशन संपन्न हो जाएगा।



कार्ड को बनाते वक्त कौन कौन से डॉक्यूमेंट की जरूरत पड़ सकती है

1- आधार कार्ड
2- मोबाइल नंबर
3- बैंक अकाउंट
4- शैक्षणिक योग्यता से संबंधित डॉक्यूमेंट (वैकल्पिक)