newsroompost
  • youtube
  • facebook
  • twitter

दुनिया का पहला 5G टैबलेट Samsung Galaxy Tab S6 लॉन्च

Samsung ने दक्षिण कोरिया में अपना नया स्मार्टफोन Galaxy Tab S6 5G पेश कर दिया है। बता दें, यह दुनिया का पहला 5G टैबलेट है। हालांकि इसे भारत में कब लॉन्च किया जाएगा इसकी जानकारी नहीं दी गई है।

नई दिल्ली। Samsung ने दक्षिण कोरिया में अपना नया स्मार्टफोन Galaxy Tab S6 5G पेश कर दिया है। बता दें, यह दुनिया का पहला 5G टैबलेट है। हालांकि इसे भारत में कब लॉन्च किया जाएगा इसकी जानकारी नहीं दी गई है। वहीं अगर बात की जाए इसकी कीमत की तो ये आपको KRW 999,900 यानी करीब 60,500 रुपये मिल सकता है।

samsung

Samsung Galaxy Tab S6 5G के फीचर्स

इसमें 10.5 इंच का सुपर एमोलेड डिस्प्ले दिया गया है। इसमें AKG-ट्यून्ड क्वाड स्पीकर्स दिए गए हैं जो Dolby Atmos को सपोर्ट करते हैं। इसमें S Pen stylus में उपलब्ध कराया गया है। यह माउंटेन ग्रे कलर में पेश किया गया है। इसमें 128 जीबी की इंटरनल स्टोरेज भी उपलब्ध कराई गई है। यह टैबलेट क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 855 प्रोसेसर और 6 जीबी रैम से लैस है। इसे पावर देने के लिए 7040 एमएएच की बैटरी दी गई है।

इसके साथ-साथ Samsung कंपनी अपने 5G पोर्टफोलियो को बढ़ाने पर काम कर रही है जिससे वो ग्लोबल मार्केट को लीड कर पाए। मौजूदा स्थिति की बात करें तो Galaxy 5G डिवाइस में Galaxy S10 5G, Note 10 5G और A90 5G स्मार्टफोन्स शामिल हैं।

साल 2019 में कंपनी वैश्विक 5G स्मार्टफोन मार्केट की नंबर 2 प्लेयर थी। इसका मार्केट शेयर 35.8 फीसद था। इसके 5G स्मार्टफोन्स की शिपमेंट 6.7 मिलियन थी। यह डाटा मार्केट रिसर्चर Strategy Analytics के मुताबिक है।