newsroompost
  • youtube
  • facebook
  • twitter

Youngest Billionaire: वाह…अपनी गर्लफ्रेंड के बेडरूम में ये शख्स करता था ऐसा काम, बन गया करोड़पति, जानें कैसे हुआ कमाल

Youngest Billionaire: साल 2020 में ऐप लॉन्च करने के बाद जॉनी ने फंडिंग जुटाई और वो ब्रिटेन के सबसे कम उम्र के अरबपति बन गए। कोरोना महामारी और लॉकडाउन के चलते ब्रिटेन में तेजी से इस ऐप का इस्तेमाल होने लगा। जिसके चलते उनका मुनाफा और तेजी से होने लगा। हाल ही में उन्होंने अपनी कंपनी के कुछ प्रतिशत शेयर बेचकर 10 अरब रुपए और कमाए हैं।

नई दिल्ली। दुनियाभर में आए दिन चौंकाने वाले मामले सामने आते रहते हैं। कोई रातों-रात करोड़पति बन जाता है, तो वहीं किसी का कारोबार आसमान छू लेता है। लेकिन आज जिस खबर की बात हम कर रहे है, उसे पढ़कर तो आप भी हैरान रह जाएंगे। दरअसल ब्रिटेन में एक शख्स ने अपनी गर्लफ्रेंड के बेडरूम का इस्तेमाल कर अरबों रुपयों का मुनाफा कमाया है। हम बात कर रहे हैं ब्रिटेन के सबसे कम उम्र के अरबपति जॉनी की, जो इन दिनों बिजनेस के मामले में चर्चा का केंद्र बने हुए हैं। 27 वर्षीय जॉनी ने हॉपिन (Hopin) नाम की ऐप बनाकर अरबों रुपये की कंपनी खड़ी कर दी है।

हॉपिन एक जूम (Zoom) मीटिंग ऐप की तरह ही काम करती है, जिसके जरिए लोग लाइव वीडियो कॉल कर सकते हैं। यह ऐप दुनिया के किसी भी ऑर्गनाइजेशन के स्टाफ को रिमोट नेटवर्क पर काम करने का मौका देती है। उनकी इस कामयाबी के पीछे उनकी गर्लफ्रेंड के बेडरूम ने खास रोल अदा किया है। दरअसल, जॉनी बपफारहाट ने साल 2018 में अपनी गर्लफ्रेंड के बेडरूम से इस ऐप को बनाना शुरू हुआ था। जॉनी बताते हैं कि, उन्होंने अपनी गर्लफ्रेंड के बेड पर लेटे-लेटे ही इसकी कोडिंग शुरू की थी। हालांकि, उस समय पैसे नहीं होने की वजह से वो ऐप को लॉन्च नहीं कर पाए थे।

साल 2020 में ऐप लॉन्च करने के बाद जॉनी ने फंडिंग जुटाई और वो ब्रिटेन के सबसे कम उम्र के अरबपति बन गए। कोरोना महामारी और लॉकडाउन के चलते ब्रिटेन में तेजी से इस ऐप का इस्तेमाल होने लगा। जिसके चलते उनका मुनाफा और तेजी से होने लगा। हाल ही में उन्होंने अपनी कंपनी के कुछ प्रतिशत शेयर बेचकर 10 अरब रुपए और कमाए हैं। यह ऐप लॉन्च होते ही 50 लाख से ज्यादा बार यूज किया गया। फिलहाल हॉपिन से हुई की कमाई के कारण जॉनी की कुल संपत्ति 150 करोड़ के लगभग पहुंच गई है।