newsroompost
  • youtube
  • facebook
  • twitter

Russia Attacks Ukraine: रूस के न्यूज चैनलों पर Youtube की स्ट्राइक, कमाई पर लगी रोक

यूक्रेन के डिजिटल ट्रांसफॉर्मेशन मंत्री मायखाइलो फेडोरोव ने यूट्यूब से संपर्क कर रूसी चैनलों को ब्लॉक करने की मांग की थी। फेडोरोव ने कहा था कि यूट्यूब को रूस 24, तास, आरआईए और नोवोस्ती जैसे रूसी चैनलों को ब्लॉक करना चाहिए। इससे पहले सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म फेसबुक ने रूस के मीडिया चैनलों पर बैन लगाने का एलान किया था।

वॉशिंगटन। यूक्रेन पर हमला करने वाले रूस को आर्थिक प्रतिबंधों का सामना करना पड़ रहा है। इस बीच, रूस के न्यूज चैनलों पर यूट्यूब ने भी प्रतिबंध लगा दिए हैं। शनिवार को यूट्यूब ने रूसी सरकार के पैसे से चलने वाले मीडिया आउटलेट RT और अन्य रूसी चैनलों को बंद कर दिया। अब ये चैनल यूट्यूब से कोई कमाई नहीं कर पाएंगे। रूस के इन सभी चैनलों को यूरोप के देश पहले ही बैन कर चुके हैं। यूट्यूब की ओर से बैन के बाद कहा गया है कि असाधारण हालात में उनके प्लेटफॉर्म पर कई चैनलों का मोनेटाइजेशन रोका जा रहा है। इसलिए इन पर बैन लगा रहे हैं। बैन के दायरे में कई रूसी चैनल भी हैं। यूट्यूब के प्रवक्ता फरशाद शादलू ने कहा कि प्रभावित चैनलों के वीडियो भी सजेशन में नहीं दिखेंगे। यूक्रेन सरकार के अनुरोध की वजह से आरटी और अन्य चैनल भी यूक्रेन में प्रसारित नहीं होंगे।

russia attacks ukraine 1

बता दें कि यूक्रेन के डिजिटल ट्रांसफॉर्मेशन मंत्री मायखाइलो फेडोरोव ने यूट्यूब से संपर्क कर रूसी चैनलों को ब्लॉक करने की मांग की थी। फेडोरोव ने कहा था कि यूट्यूब को रूस 24, तास, आरआईए और नोवोस्ती जैसे रूसी चैनलों को ब्लॉक करना चाहिए। इससे पहले सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म फेसबुक ने रूस के मीडिया चैनलों पर बैन लगाने का एलान किया था। यह बैन पूरी दुनिया में लगाया गया है। पूरी दुनिया में लोग अब रूस के मीडिया चैनल को फेसबुक पर देख नहीं पा रहे हैं। फेसबुक ने कहा था कि रूसी चैनल न तो प्रचार कर पाएंगे और न ही कमाई का जरिया उन्हें मिलेगा।

ukraine

इस बीच, खबर है कि यूक्रेन से युद्ध के बाद रूस में सोशल मीडिया साइट्स ठीक से चल नहीं रही हैं। फेसबुक, इंस्टाग्राम और ट्विटर क्रैश होने की खबरों के बीच लोगों को इन सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म्स को यूज करने में परेशानी हो रही है। रूस और यूक्रेन के बीच पिछले चार दिन से भीषण जंग जारी है। यूक्रेन में चारों तरफ तबाही दिख रही है. रूस की सेना यूक्रेन पर मिसाइलों से हमले कर रही है। दोनों देशों की तरफ एक दूसरे के सैकड़ों-हजारों सैनिकों को मार गिराने का दावा भी किया जा रहा है।