newsroompost
  • youtube
  • facebook
  • twitter

Aamrapli Dubey: निरहुआ को भूल उनके भाई प्रवेश संग Liplock करती दिखीं आम्रपाली, बोल्ड रोमांस से बढ़ाया गर्मी का टेम्प्रेचर

Aamrapli Dubey: फैंस आम्रपाली की एक झलक पाने को बेताब नजर आते हैं। एक्ट्रेस ने भोजपुरी सिनेमा को एक से बढ़कर एक सुपरहिट फ़िल्में और ब्लॉकबस्टर गाने दिए हैं। आम्रपाली की भोजपुरी स्टार दिनेश लाल यादव उर्फ़ निरहुआ संग केमिस्ट्री लोगों को खूब पसंद आती है। आम्रपाली और निरहुआ की जोड़ी भोजपुरी जगत की हॉटेस्ट जोड़ियों में से एक है।

नई दिल्ली। भोजपुरी सिनेमा की मशहूर अदाकारा आम्रपाली दुबे की गजब की फैन फॉलोइंग देखने को मिलती है। बच्चा-बच्चा आम्रपाली दुबे का दीवाना है। एक्ट्रेस के नाम से ही लोगों की बांछे खिल उठती हैं। फैंस आम्रपाली की एक झलक पाने को बेताब नजर आते हैं। एक्ट्रेस ने भोजपुरी सिनेमा को एक से बढ़कर एक सुपरहिट फ़िल्में और ब्लॉकबस्टर गाने दिए हैं। आम्रपाली की भोजपुरी स्टार दिनेश लाल यादव उर्फ़ निरहुआ संग केमिस्ट्री लोगों को खूब पसंद आती है। आम्रपाली और निरहुआ की जोड़ी भोजपुरी जगत की हॉटेस्ट जोड़ियों में से एक है।

 

View this post on Instagram

 

A post shared by Ratnakar Kumar (@ratnakarwwrindia)

आम्रपाली और निरहुआ की जोड़ी है हिट

आम्रपाली और निरहुआ की जोड़ी भोजपुरी इंडस्ट्री में हिट की गारंटी है। ये दोनों जब भी एक साथ आते हैं धमाल मचाते हैं लेकिन हाल ही में आम्रपाली दुबे का एक वीडियो सामने आया जो फैंस के लिए बेहद चौंकाने वाला था। क्योंकि इस वीडियो में आम्रपाली निरहुआ को भूल उनके भाई संग इश्क लड़ाती हुई नजर आ रही हैं। दोनों एक-दूसरे की बाहों में लिपट कर बोल्ड रोमांस करते नजर आ रहे हैं।

निरहुआ को भूल उनके भाई संग किया रोमांस

निरहुआ के भाई प्रवेश लाल यादव संग आम्रपाली का ये बोल्ड रोमांटिक वीडियो दरअसल, उनके नए गाने से लिया गया है। भोजपुरी फिल्म ”साजन” का हिट गाना ”ये पिया हो” में आम्रपाली दुबे प्रवेश संग हॉट सीन्स करती नजर आ रही हैं।

ये गाना सिंगर प्रियंका सिंह ने गाया है। जबकि गाने के बोल अरविन्द तिवारी ने लिखे हैं। ओम झा ने इस गाने को अपना म्यूजिक दिया है। ये गाना लोगों को बेहद पसंद आ रहा है। इस गाने को यूट्यूब पर अब तक लाखों व्यूज मिल चुके हैं।

आम्रपाली दुबे की खूबसूरती इस गाने में देखते ही बन रही है। सफ़ेद लहंगे और मल्टीकलर्ड डीप नेक ब्लाउज़ में एक्ट्रेस काफी बोल्ड नजर आ रही हैं। इस गाने में आम्रपाली और प्रवेश की हॉट केमिस्ट्री देखते ही बन रही है। तो अगर अभी तक आपने आम्रपाली दुबे का ये गाना नहीं सुना है तो जाइये और जरूर सुनिए।