newsroompost
  • youtube
  • facebook
  • twitter

Chandrayaan-3 Landing : 23 अगस्त को आई दिक्कत तो 27 को चांद पर उतरेगा चंद्रयान-3, ये है लैंडिंग प्लान

बुधवार 23 अगस्त का दिन पहले से ही इसरो की तरफ से लैंडिंग के लिए तय किया गया था लेकिन फिर भी लैंडिंग में किसी तरह की कोई भी समस्या अगर आती है तो इसरो इस समय में बदलाव भी कर सकता है | 

चंद्रयान-3 की सॉफ्ट लैंडिंग में अब बस 1 दिन का वक्त बाकी है | इसरो ने लैंडिंग की तैयारी पूरी कर ली है | देशभर में दुआओं और प्रार्थनाओं का दौर जारी है | एक एक सेकेंड बेहद कीमती होगी, चंद्रयान-2 के अनुभव से सीख कर सुधार किया गया है | लैंडर के इंजन और सेंसर यदि काम करना बंद कर भी देंगे तब भी विक्रम लैंडर चंद्रमा पर सॉफ्ट लैंडिंग कर पाएगा | बुधवार 23 अगस्त का दिन पहले से ही इसरो की तरफ से लैंडिंग के लिए तय किया गया था लेकिन फिर भी लैंडिंग में किसी तरह की कोई भी समस्या अगर आती है तो इसरो इस समय में बदलाव भी कर सकता है |