newsroompost
  • youtube
  • facebook
  • twitter

Gadar 2 Day 8 : 300 करोड़ के पार पहुंचा तारा सिंह का हथौड़ा, OMG 2 की भी नहीं रुक रही रफ्तार..

जब ग़दर 2 रिलीज की गई थी तब शायद किसी ने भी नहीं सोचा होगा कि ये फिल्म इतनी जल्दी कमाई के इतने बड़े लैंडमार्क को पार कर लेगी। लेकिन ऐसा सच में हो गया है। गदर 2 ने अपने 8वें दिन 300 करोड़ का आंकड़ा पार कर लिया है और इसी के साथ ये फिल्म शाहरुख़ खान की पठान के बाद सबसे तेजी से 300 करोड़ का आंकड़ा पार करने वाली दूसरी सबसे बड़ी फिल्म बन गई है।   

सनी देओल और अमीषा पटेल स्टारर फिल्म ग़दर 2 सिनेमाघरों में ग़दर मचा रही है। बीते 11 अगस्त को सिनेमाघरों में रिलीज हुई ये फिल्म कमाई के मामले में हर रोज नए-नए रिकॉर्ड्स तोड़ रही है। फिल्म लगातार धुंआधार कमाई के झंडे गाड़ रही है। फैंस के बीच गदर 2 का जबरदस्त क्रेज देखने को मिल रहा है। ग़दर 2, 22 साल पहले आई फिल्म ग़दर-एक प्रेमकथा का सीक्वल है। फिल्म में सनी देओल, अमीषा पटेल और उत्कर्ष शर्मा मुख्य भूमिका में हैं। फिल्म का निर्देशन अनिल शर्मा ने किया है। जब ग़दर 2 रिलीज की गई थी तब शायद किसी ने भी नहीं सोचा होगा कि ये फिल्म इतनी जल्दी कमाई के इतने बड़े लैंडमार्क को पार कर लेगी। लेकिन ऐसा सच में हो गया है। गदर 2 ने अपने 8वें दिन 300 करोड़ का आंकड़ा पार कर लिया है और इसी के साथ ये फिल्म शाहरुख़ खान की पठान के बाद सबसे तेजी से 300 करोड़ का आंकड़ा पार करने वाली दूसरी सबसे बड़ी फिल्म बन गई है।