newsroompost
  • youtube
  • facebook
  • twitter

NIRF RANKING 2022: देश के टॉप कॉलेज-यूनिवर्सिटी की लिस्ट,इल बार जगह तक नहीं बना पाया AMU

NIRF Ranking 2022: शिक्षा मंत्रालय, भारत सरकार ने आज शुक्रवार यानी 15 जुलाई, 2022 को राष्ट्रीय संस्थागत रैंकिंग फ्रेमवर्क या NIRF Ranking 2022 की लिस्ट जारी कर दी है। इस सूची को शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान द्वारा जारी किया गया है। शिक्षा मंत्रालय की ओर से जारी देश के सबसे बेहतर उच्च शिक्षा संस्थानों की इंडिया रैंकिंग 2022 की लिस्ट में भारतीय प्रौद्योगिकी संस्थान, मद्रास ने बाजी मारते हुए पहला स्थान प्राप्त किया है।