newsroompost
  • youtube
  • facebook
  • twitter

Swara Bhaskar Baby : एक्ट्रेस स्वरा भास्कर ने दिया नन्ही परी को जन्म, बेटी का नाम रखा राबिया..

शादी के बाद से ही स्वरा भास्कर ट्रोलर्स के निशाने पर आ गई थी। लोगों को स्वरा का मुस्लिम संग शादी करने रास नहीं आया है। लेकिन इस बातों को भूलकर अभिनेत्री ने फहद के साथ शादी के बंधन में बंध गई। 

बॉलीवुड एक्ट्रेस स्वरा भास्कर के घर में किलकारी गूंजी है। स्वरा भास्कर और फहद अहमद अब पैरेंट्स बन गए है। अभिनेत्री ने एक बेटी को जन्म दिया है। दोनों ने पैरेंट्स बनाने की सोशल मीडिया पर खुशी फैंस के साथ शेयर की है। कपल ने बच्ची के साथ कई फोटो भी साझा की है। इसके साथ ही स्वरा और फहद ने अपने इंंस्टाग्राम पोस्ट में बच्ची के नाम का खुलासा भी कर दिया। स्वरा और फहद अहमद ने अपने बेटी का नाम राबिया रखा है। हालांकि अभिनेत्री ने अपनी बेटी की झलक नहीं दिखाई है। जून में ही सोशल मीडिया के जरिए अभिनेत्री ने प्रेग्नेंसी की जानकारी दी थी। बता दें कि अभिनेत्री ने इसी साल 16 फरवरी को फहद अहमद संग कोर्ट मैरिज की थी। बता दें कि शादी के बाद से ही स्वरा भास्कर ट्रोलर्स के निशाने पर आ गई थी। लोगों को स्वरा का मुस्लिम संग शादी करने रास नहीं आया है। लेकिन इस बातों को भूलकर अभिनेत्री ने फहद के साथ शादी के बंधन में बंध गई।