इस दुनिया में ईसाईयों का सबसे विकसित देश कौन सा है ? आप कहेंगे अमेरिका | बात सही भी है, अमेरिका दुनिया की सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था है | इसमें कोई शक नहीं, उसके डॉलर का सिक्का पूरी दुनिया में चलता है | लेकिन ये बात किसी से छिपी नहीं है कि अमेरिका में एक बहुत ताकतवर लॉबी है जो हिंदूफोबिया का शिकार है | बीते एक साल में वहां हिंदू हेट क्राइम के मामले भी दर्ज किए गए हैं | वैसे तो वहां और भी धर्मों और संप्रदायों के लोग रहते हैं लेकिन ऐसे माहौल के बीच भी वैसी हिम्मत शायद ही आजतक किसी ने दिखाई हो जैसी भारतवंशी विवेक रामास्वामी ने दिखाई है |