newsroompost
  • youtube
  • facebook
  • twitter

Ukraine Russia War: रूस-यूक्रेन युद्ध के बीच पुतिन की ‘बेटी’ ने सोशल मीडिया को कहा अलविदा, दी ये वजह

Ukraine Russia War: दोनों देशों के मध्य जारी तनाव के बीच अब रूसी राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन और उनके करीबी सोशल मीडिया पर यूजर्स के निशाने पर बने हुए हैं। लोग पुतिन के करीबियों को युद्ध का दोषी मानते हुए बुराभला कह रहे हैं। कुछ ऐसा ही 18 वर्षीय लूइजा क्रिवोनोगिख के साथ हो रहा था।

नई दिल्ली। रूस-यूक्रेन युद्ध का आज 13 वां दिन है। यूक्रेन पर 12 दिनों से जारी रूस के हमले को खत्म कराने के लिए दुनियाभर के देश कोशिशें कर रहे हैं। इसी कोशिश में भारत के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का अहम रोल निभा रहे हैं। इसका एक कारण रूस के राष्ट्रपति व्लादिमिर पुतिन से नरेंद्र मोदी की दोस्ती होना है। यही वजह भी है कि बार-बार यूक्रेन इस मामले में पीएम मोदी से युद्ध रुकवाने की बात कह रहा है। बीते दिन सोमवार को भी यूक्रेन के राष्ट्रपति वोल्दिमिर जेलेंस्की के बाद पीएम मोदी ने रूसी राष्ट्रपति पुतिन से फोन पर बात की। दोनों नेताओं के बीच 50 मिनट तक फोन कॉल पर बातचीत हुई हैं। भारत सरकार के सूत्रों के मुताबिक, प्रधानमंत्री मोदी ने सूमी से भारतीय नागरिकों को जल्द से जल्द सुरक्षित निकालने के महत्व पर जोर दिया और पीएम मोदी ने राष्ट्रपति पुतिन से आग्रह किया कि वे अपनी टीमों के बीच चल रही बातचीत के अलावा यूक्रेन के राष्ट्रपति ज़ेलेंस्की के साथ सीधी बातचीत करें।

rusia

दोनों देशों के मध्य जारी तनाव के बीच अब रूसी राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन (Vladimir Putin) और उनके करीबी सोशल मीडिया पर यूजर्स के निशाने पर बने हुए हैं। लोग पुतिन के करीबियों को युद्ध का दोषी मानते हुए बुराभला कह रहे हैं। कुछ ऐसा ही 18 वर्षीय लूइजा क्रिवोनोगिख (Luiza Krivonogikh) के साथ हो रहा था। माइक्रोब्लॉगिंग साइट्स ट्विटर पर लूइजा क्रिवोनोगिख (Luiza Krivonogikh) को लोग मर्डरर, पागल और ड्रग एडिक्ट की बेटी कहकर संबोधित कर रहे थे। इन सब चीजों से परेशान होने के बाद अब लूइजा ने ट्रोलर्स से बचने के लिए सोशल मीडिया को ही अलविदा कह दिया।

bladimir putin

रूसी राष्ट्रपति की क्या है लूइजा क्रिवोनोगिख

ट्विटर पर ट्रोल हो रही लूइजा क्रिवोनोगिख की मां का नाम स्वेतलाना क्रिवोनोगिख है। स्वेतलाना क्रिवोनोगिख को लेकर कहा जाता है कि वो काफी समय तक रूसी राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन की गर्लफ्रेंड रहीं। लूइजा दोनों (स्वेतलाना और व्लादिमीर पुतिन) के प्यार की निशानी है। हालांकि यहां बता दें कि पुतिन इन खबरों को बकवास बता चुके हैं।

PUTIN

मां पहले करती थीं सफाई का काम

लूइजा की मां स्वेतलाना को लेकर कहा जाता है कि वो पहले सफाई का काम करती थीं, लेकिन जब से वो पुतिन के संपर्क में आई उनकी किस्मत बदलने लगी। उन्होंने सेंट पीटसबर्ग के सबसे रईस इलाके में फ्लैट खरीदा और तमाम प्रॉपर्टी भी अपने नाम की। अब बात करें लूइजा क्रिवोनोगिख की तो उनके इंस्टाग्राम पर लगभग एक लाख फॉलोअर थे। आखिरी बार उन्हें पेरिस में देखा गया था।