newsroompost
  • youtube
  • facebook
  • twitter

Ukraine Russia Crisis: यूक्रेन की हालात का मजाक बना रहे चीनी, महिलाओं पर कर रहे भद्दे कमेंट्स

Ukraine Russia Crisis:दरअसल चीनी सोशल मीडिया पर यूक्रेन युद्ध से प्रभावित महिलाओं को लेकर आपत्तिजनक टिप्पणी की जा रही है। युद्ध की वजह से यूक्रेन छोड़ने वाली महिलाओं के साथ यौन हिंसा का समर्थन करते हुए  कहा जा रहा है कि वो उनकी देखभाल करने के लिए पूरी तरीके से तैयार हैं।

नई दिल्ली। रूस और यूक्रेन के बीच जारी युद्ध की वजह से पूरी दुनिया इस वक्त एकता और शांति की अपील कर रही है। यूक्रेन में हालात इस वक्त चिंतापूर्ण हैं। यूक्रेन के नागरिकों को बहुत कुछ झेलना पड़ रहा है। नागरिक अपनी जान बचाने के लिए बंकरों में रहने के लिए मजबूर हैं। वहीं इस गंभीर मामले पर चीन का एक धड़ा अलग ही मजे ले रहा है। सोशल मीडिया पर यूक्रेन की परिस्थितियों का मजाक बनाया जा रहा है। इतना ही नहीं  सोशल मीडिया पर महिलाओं को लेकर घटिया बातें तक की जा रही हैं। हालांकि चीनी सरकार ने लोगों से अपील की है कि ऐसी परिस्थितियों में हमें उनका दुख समझने की जरूरत है, ना कि उन्हें उकसाने की।

युद्ध प्रभावित महिलाओं को लेकर की जा रही सेक्सुअल टिप्पणी

दरअसल चीनी सोशल मीडिया पर यूक्रेन युद्ध से प्रभावित महिलाओं को लेकर आपत्तिजनक टिप्पणी की जा रही है। युद्ध की वजह से यूक्रेन छोड़ने वाली महिलाओं के साथ यौन हिंसा का समर्थन करते हुए  कहा जा रहा है कि वो उनकी देखभाल करने के लिए पूरी तरीके से तैयार हैं। हालांकि बीजिंग में रहने वाली चेन जिंगजिंग इन मुद्दों का कड़ा विरोध कर रही हैं। उनका कहना है कि लोग ऐसी परिस्थितियों में भी महिलाओं को एक सेक्सुअल रिसोर्सेस की नजर से देख रहे हैं जो बेहद शर्मनाक है। उन्होंने बताया कि लोग टिकटॉक, वीडियो चैट एप और ग्रुप के जरिए यूक्रेन की महिलाओं पर सेक्सुअल कमेंट कर रहे हैं। मामले को बढ़ता देख तबसे वीबो,  डॉयिन और वीचैट जैसे एप्स से कई अकाउंट को सस्पेंड भी किया गया हैं।

चीनी सोशल मीडिया पर हो रहा यूक्रेन की महिलाओं का अपमान

चेन जिंगजिंग ने युद्ध में फंसे लोगों और महिलाओं का सम्मान करने के लिए कहा है। वहीं चीनी दूतावास ने भी ऐसे यूजर्स के लिए चेतावनी जारी की है। चीन ने कहा है कि यूक्रेन इस वक्त बड़े मुश्किल दौर से गुजर रहा है. हमें उनका दुख समझने की जरूरत है, ना कि उन्हें उकसाने की.’। यूक्रेन में रह रहे चीनी छात्र भी सोशल मीडिया पर फैली इस गंदगी को लेकर परेशान हैं। कीव में पढ़ रहीं एक छात्र का कहना है कि सोशल मीडिया पर ऐसे मैसेज देखकर वो परेशान है। ऐसे हालात में यूक्रेन में चीनी लोगों के प्रति विद्रोह की भावना जन्म ले सकती है जिसका असर हमारे ऊपर पड़ेगा।