newsroompost
  • youtube
  • facebook
  • twitter

Corona: रूस में बढ़ी कोरोना की रफ्तार, 13 फरवरी के बाद आए एक दिन में सबसे अधिक मामले

Corona: रूस में बीते 24 घंटे में 357 लोगों की मौत हुई। रूस के सबसे अधिक प्रभावित क्षेत्र मॉस्को में 7,704 नए मामले दर्ज किए गए। मास्को में अब कुल मामलों की संख्या 1,234,717 हो गई है।

नई दिल्ली। रूस में पिछले 24 घंटों में कोविड-19 के 14,723 मामले सामने आए हैं। आधिकारिक आंकड़ों के अनुसार, 13 फरवरी के बाद का यह सबसे अधिक दैनिक संक्रमण है। समाचार एजेंसी सिन्हुआ के मुताबिक, सरकारी आंकड़ों में बताया गया है कि देश में अब कोरोना वायरस के कुल मामलों की संख्या 5,208,687 हो गई है। पिछले दिनों कोविड -19 से होने वाली मौत का आंकड़ा बढ़कर 126,430 हो गया, जबकि ठीक होने वालों की संख्या 9,166 से बढ़कर 4,801,335 हो गई। बीते 24 घंटे में 357 लोगों की मौत हुई। रूस के सबसे अधिक प्रभावित क्षेत्र मॉस्को में 7,704 नए मामले दर्ज किए गए। मास्को में अब कुल मामलों की संख्या 1,234,717 हो गई है। आधिकारिक आंकड़ों के अनुसार, रविवार तक रूस में कोविड-19 टीकों की 32,734,213 खुराकें दी जा चुकी थीं।

Corona Death

वहीं भारत में कोरोना के मामले कम होते जा रहे हैं। ऐसे में रविवार को सामने आए मामलों पर गौर करें तो रविवार को केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय ने जानकारी दी थी कि पिछले 24 घंटे में देशभर में कोरोना के भारत में कोरोना वायरस के 80,834 नए मामले सामने आए। वहीं इस संख्या के बाद अब देश में कुल पॉजिटिव मामलों की संख्या 2,94,39,989 हो गई थी। वैसे ये राहत की बात तो है कि, देश में जहां पिछले महीने 4 लाख से अधिक नए मामले सामने आ रहे थे, वहां पर अब एक लाख के नीचे नए मामले सामने आ रहे हैं।

Coronavirus

हालांकि इस राहत के बीच परेशानी का सबब कोरोना से होने वाली मौतों के आंकड़ें हैं। बता दें कि स्वास्थ्य मंत्रालय के मुताबिक रविवार तक एक दिन में देशभर में 3,303 नई मौतें हुई। इसके बाद अब देश में कुल मौतों की संख्या 3,70,384 हो गई। वहीं 1,32,062 नए डिस्चार्ज के बाद डिस्चार्ज मरीजों की कुल संख्या 2,80,43,446 हुई है। गौरतलब है कि देश में सक्रिय मामलों की कुल संख्या 10,26,159।