newsroompost
  • youtube
  • facebook
  • twitter

कोरोनावायरस : वियतनाम में संक्रमित लोगों की संख्या बढ़कर 212 हुई

वियतनाम में पांच और स्थानीय लोगों के कोरोना पॉजिटिव निकलने के बाद देश में नोवल कोरोनावयरस के कन्फर्म मामलों की संख्या बढ़कर 212 हो गई है।

हनोई। वियतनाम में पांच और स्थानीय लोगों के कोरोना पॉजिटिव निकलने के बाद देश में नोवल कोरोनावयरस के कन्फर्म मामलों की संख्या बढ़कर 212 हो गई है। देश के स्वास्थ्य मंत्रालय ने यह जानकारी दी।

समाचार एजेंसी सिन्हुआ के मुताबिक, इन पांच लोगों में तीन हाल ही में रूस, अमेरिका और थाईलैंड से लौटे हैं और दो अन्य हनोई स्थित बाक माई अस्पताल से जुड़े हैं, जिसका कोरोना के कन्फर्म मामलों से संबंध हैं।


स्वास्थ्य मंत्रालय के अनुसार, बुधवार सुबह तक 75,000 से अधिक लोगों के चिकित्सा निगरानी और क्वारंटीन में होने के साथ 3,215 संदिग्ध मामलों का पता चला है। आपको बता दें कि देश में कोरोना के कारण अब तक एक भी मौत नहीं हुई है और कुल 58 मरीज ठीक हो चुके हैं।

corona virus pic

वहीं अमेरिका में कोविड-19 से संक्रमित 160,020 मामले थे और संक्रमण के चलते अब तक 2,953 मौतें हुई हैं। देश में न्यूयॉर्क राज्य महामारी से सबसे अधिक प्रभावित है। यहां अकेले कुल संक्रमित मामलों की संख्या 1,218 मौतों के साथ 66 हजार से अधिक है।