newsroompost
  • youtube
  • facebook
  • twitter

मॉस्को में फेल हो गया ड्रैगन का प्रोपेगेंडा, बौखलाया चीन क्योंकि भारत को मिल रहा दूसरे देशों का समर्थन

भारत और चीन में चल रहे तनाव के बीच राजनाथ सिंह का रूस का ये दौरा भारत के लिए इसलिए भी खास है क्योंकि इस दौरान भारत की ओर से रूस से जरूरी हथियारों की डिलीवरी जल्द करने को कहा गया है।

नई दिल्ली। भारत-चीन सीमा पर बने तनाव को लेकर भले ही दोनों देशों के बीच बातचीत के जरिए शांति स्थापित हो रही हो, लेकिन दुनियाभर के देशों से भारत को मिल रहे समर्थन से चीन की बौखलाहट तेज होती जा रही है। दरअसल लद्दाख में चीन शांति स्थापित करने की बात कर रहा है, वहीं भारत को जब दूसरे देशों का समर्थन मिल रहा है तो उसे देखकर परेशान भी हो रहा है।

Global times

इस बौखलाहट में चीन के सरकारी प्रॉपगैंडा अखबार पीपल्स डेली ने रूस को यहां तक नसीहत दे डाली है कि वो भारत को ‘संवेदनशील’ वक्त में हथियार न बेचे। इसके अलावा ग्लोबल टाइम्स की वो खबर भी फर्जी निकली, जिसमें दावा किया गया था कि चीन के रक्षा मंत्री से आज राजनाथ सिंह मॉस्को में मिलने वाले हैं।

Rajnath russia ind

दरअसल भारत के रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह इस समय रूस में हैं, जहां S-400 मिसाइल डिफेंस सिस्टम को जल्दी मुहैया कराने पर बातचीत हुई है। रुस से लिए गए सुखोई, मिग, टी-90 टैंक और सबमरीन को भी भारत अपडेट करना चाहता है और इस दौरे को चीन बर्दाश्त नहीं कर पा रहा है और जब बर्दाश्त नहीं हुआ तो चीन अपना पुराना हथियार यानी प्रोपगैंडा करने लगा। प्रोपेगैंडा फैलाने के लिए चीन सोशल मीडिया का इस्तेमाल कर रहा है।

चीन जितनी बार भी अपनी चालबाजी दिखाने की कोशिश करता है, उतनी बार उसकी पोल खुल जाती है। बता दें कि सरकारी चीनी मुखपत्र पीपुल्स डेली आर्टिकल के जरिए रूसी सरकार को प्रभावित करने की कोशिश कर रहा है। पीपुल्स डेली ने अपने फेसबुक पेज पर रूसी भाषा में एक मैसेज पोस्ट किया है जिसमें रूस को भारत को हथियार नहीं बेचने की सलाह दी गई है।

russia ind

चीनी अखबार ने ‘सोसाइटी फॉर ओरिएंटल स्टडीज ऑफ रशिया’ के एक फेसबुक ग्रुप पर एक मैसेज पोस्ट करते हुए लिखा, ‘जैसा कि विशेषज्ञों का कहना है, अगर रूस, चीनी और भारतीयों के दिलों को नरम करना चाहता है, तो संवेदनशील माहौल में भारत को हथियार देना बेहतर नहीं होगा। दोनों एशियाई शक्तियां रूस की बहुत करीबी रणनीतिक साझेदार हैं।’

चीन के इस तरह के पैतरों के बीच राजनाथ सिंह आज मॉस्को में विक्ट्री डे परेड में शामिल होंगे लेकिन चीन के रक्षा मंत्री से नहीं मिलेंगे। चीन के मुखपत्र ‘ग्लोबल टाइम्स’ ने ही ये खबर फैलाई थी कि चीनी रक्षा मंत्री वेई फेंग मॉस्‍कों में राजनाथ सिंह से मुलाकात करेंगे लेकिन ग्लोबल टाइम्स की ये खबर भी फर्जी निकली।

Rajnath singh in Russia

भारत और चीन में चल रहे तनाव के बीच राजनाथ सिंह का रूस का ये दौरा भारत के लिए इसलिए भी खास है क्योंकि इस दौरान भारत की ओर से रूस से जरूरी हथियारों की डिलीवरी जल्द करने को कहा गया है। भारत कोशिश करेगा कि जो ऑर्डर दिए गए हैं, उनकी डिलीवरी तुरंत हवाई मार्ग से की जाए ताकि जरूरत पड़ने पर उसका इस्तेमाल हो सके।