newsroompost
  • youtube
  • facebook
  • twitter

India Slams Pakistan: संयुक्त राष्ट्र में एक बार फिर पाकिस्तान ने अलापा कश्मीर का राग, भारत ने लताड़ते हुए कहा- ऐसी तुच्छ और बेकार टिप्पणी…

India Slams Pakistan: दरअसल  संयुक्त राष्ट्र की महासभा में पाकिस्तानी राजनयिक मुनीर अकरम ने रूस-यूक्रेन मुद्दे के बीच कश्मीर की बात करनी शुरू कर दी। उन्होंने कहा कि कश्मीर में भी रूस-यूक्रेन युद्ध जैसी ही परिस्थितियां हैं।

नई दिल्ली। पाकिस्तान कोई मौका नहीं छोड़ता है कश्मीर राग अलापने का। किसी भी बैठक में पाकिस्तान कश्मीर मुद्दे को उठा देता है और फिर भारत से मुंह की खाता है। इस बार भी संयुक्त राष्ट्र की महासभा में पाकिस्तान ने कश्मीर राग अलापना शुरू कर दिया लेकिन इस बार भारत ने सभी के सामने पाकिस्तान को जोरदार तमाचा जड़ा है। महासभा में यूक्रेन और रूस युद्ध को लेकर चर्चा चल रही थी लेकिन इस मुद्दे को पीछे छोड़ अचानक पाकिस्तान कश्मीर राग गाने लगा। पाकिस्तान ने कश्मीर की स्थिति की तुलना रूस-यूक्रेन युद्ध से कर डाली।

रूस-यूक्रेन मुद्दे के बीच याद आया कश्मीर

दरअसल  संयुक्त राष्ट्र की महासभा में पाकिस्तानी राजनयिक मुनीर अकरम ने रूस-यूक्रेन मुद्दे के बीच कश्मीर की बात करनी शुरू कर दी। उन्होंने कहा कि कश्मीर में भी रूस-यूक्रेन युद्ध जैसी ही परिस्थितियां हैं। इसपर भारत की स्थायी प्रतिनिधि रुचिरा कंबोज ने पाकिस्तान को जमकर लताड़ लगाई। उन्होंने कहा कि महासभा में रूस-यूक्रेन जैसे गंभीर मुद्दे पर बात हो रही है लेकिन सुनकर दुख होता है कि एक  प्रतिनिधिमंडल इस मंच का गलत फायदा उठा रहा है। मेरे देश के खिलाफ तुच्छ और बेकार टिप्पणियों को बर्दाश्त नहीं किया जाएगा।

तुच्छ बयान बर्दाश्त नहीं

रुचिरा कंबोज ने अपने बयान में आगे कहा कि बार बार झूठ बोलकर सहानुभूति पाने की कोशिश करना बेकार है। ऐसे बयान देकर पाकिस्तान सामूहिक अवमानना का पात्र बन गया है। कश्मीर पहले भी भारत का अभिन्न हिस्सा था और आगे भी रहेगा। चाहें कोई कुछ भी कहें। हम हमेशा पाकिस्तान से आतंकवाद को रोकने के लिए आवाज उठाते हैं ताकि हमारे देश के नागरिक अपना जीवन खुलकर जी सकें। गौरतलब है कि संयुक्त राष्ट्र महासभा की बुधवार को अहम बैठक हुई थी जिसमें चार यूक्रेनी क्षेत्रों के रूसी कब्जे की निंदा को लेकर एक प्रस्ताव रखा गया और इस प्रस्ताव को 143 सदस्यों से सही माना था। इसके विरोध में 5 देशों ने हस्ताक्षर किए थे। हालांकि भारत ने इस मुद्दे पर मतदान करने से दूरी बनाई।