newsroompost
  • youtube
  • facebook
  • twitter

Canada: कनाडा में बढ़ रही सिख समुदाय पर हमले की घटनाएं, अब गोली मारकर भारतीय मूल के सनराज सिंह की सरेआम हत्या

Canada: पुलिस द्वारा दी गई जानकारी के मुताबिक 3 दिसंबर की रात को पुलिस को सनराज सिंह एक गाड़ी में घायल मिले थे। उन्हें गोली लगी हुई थी। पुलिस ने मौके पर मोर्चा संभालते हुए उन्हे अस्पताल पहुंचाने की कोशिश की

नई दिल्ली। कनाडा में भारतीय मूल के सिखों पर हमले की घटना काफी बढ़ गई है। आए दिन दिल दहला देने वाली घटनाएं सामने आ रही हैं। अब अलबर्टा प्रांत में एक बार फिर भारतीय मूल के सिख को निशाना बनाया गया है। मृतक की पहचान  सनराज सिंह के तौर पर हुई है जिन्हें एक वाहन में मृत पाया गया। उनकी मौत गोली लगने की वजह से हुई थी। मामले पर पुलिस ने बयान जारी करते हुए बताया कि ये घटना 3 दिसंबर की है और गोली लगने की वजह से सनराज सिंह की मौत हुई है।  फिलहाल मामले में पुलिस के हाथ खाली हैं।

canada

गोली मारकर की हत्या

पुलिस द्वारा दी गई जानकारी के मुताबिक 3 दिसंबर की रात को पुलिस को सनराज सिंह एक गाड़ी में घायल मिले थे। उन्हें गोली लगी हुई थी। पुलिस ने मौके पर मोर्चा संभालते हुए उन्हे अस्पताल पहुंचाने की कोशिश की और शुरुआती इलाज करने की कोशिश की लेकिन वो सनराज को बचा नहीं पाए। अस्पताल में उन्हें मृत घोषित कर दिया गया। पुलिस को घटना की सूचना इलाके के ही एक शख्स ने दी,जिसने वाहन को खड़े हुए देखा। शख्स ने पुलिस को संदिग्ध वाहन खड़े होने की सूचना पुलिस को दी, जिसके अंदर घायल सनराज थे।

murder

बढ़ रहे सिख समुदाय पर हमले

बता दें कि ये पहला मामला नहीं है कि सिख समुदाय को निशाना बनाया गया हो। इससे पहले 21 साल की सिख महिला पवनप्रीत कौर की भी गोली मारकर हत्या की गई थी। इसके अलावा भारतीय मूल के किशोर और महक प्रीत सेठी की हत्या भी नवंबर के महीने में की गई थी। दोनों की हत्या स्कूल की पार्किंग में चाकू मारकर की गई थी। बीते महीने में कनाडा के अलग-अलग प्रांतों में हत्या की घटनाएं  सामने आ रही हैं, जोकि डराने वाली हैं।