newsroompost
  • youtube
  • facebook
  • twitter

Indian Students Ordeal: यूक्रेनी सैनिक कर रहे भारतीयों से बदसलूकी, लातों से पीटा; रेस्तरां से ‘तुम गंदे लोग’ कहकर भगाया

हिंदी न्यूज चैनल ‘टीवी9 भारतवर्ष’ को अनिमेष नाम के भारतीय छात्र ने लाइव दिखाया कि रोमानिया की सीमा पर हालात कैसे हैं। अनिमेष ने बताया कि यूक्रेनी जवानों ने काफी बदसलूकी की। उन्होंने बताया कि कई बार हवाई फायरिंग भी की गई और लड़कियों तक से धक्का-मुक्की करने से यूक्रेन के जवान पीछे नहीं हटे।

कीव। यूक्रेन से भारत वापस आने के लिए रोमानिया की सीमा पर जुटे भारतीय छात्रों से यूक्रेनी सैनिक बदसलूकी कर रहे हैं। इसके वीडियो लगातार आ रहे हैं। भारत अभी रोमानिया और हंगरी के रास्ते देशवासियों को ला रहा है। वीडियो के मुताबिक रोमानिया की सीमा पर भारतीय छात्रों की लंबी कतारें हैं और वहां यूक्रेन के सैनिक उन्हें पीट रहे हैं और लातें मार रहे हैं। कई भारतीय छात्रों ने बताया कि यूक्रेनी सैनिकों ने उन्हें डराने के लिए हवाई फायरिंग भी की। इसके अलावा सीमा पर एक रेस्तरां में भी भारतीयों से बदसलूकी होने की जानकारी छात्रों ने दी है। बता दें कि भारत ने संयुक्त राष्ट्र में न तो यूक्रेन और न ही रूस का पक्ष लिया है। अब इसका संबंध भारतीयों से हो रही बदसलूकी से है या नहीं, ये स्पष्ट नहीं हो सका है।

kyiv

हिंदी न्यूज चैनल ‘टीवी9 भारतवर्ष’ को अनिमेष नाम के भारतीय छात्र ने लाइव दिखाया कि रोमानिया की सीमा पर हालात कैसे हैं। अनिमेष ने बताया कि यूक्रेनी जवानों ने काफी बदसलूकी की। उन्होंने बताया कि कई बार हवाई फायरिंग भी की गई और लड़कियों तक से धक्का-मुक्की करने से यूक्रेन के जवान पीछे नहीं हटे। अनिमेष ने टीवी चैनल को बताया कि सीमा पर ही एक रेस्तरां है और जब वे वहां खाने का सामाने लेने गए, तो उन्हें ‘तुम गंदे लोग हो, यहां से भाग जाओ।’ कहकर दुत्कार दिया गया। इसकी वजह से भारतीय छात्रों को रोमानिया की सीमा में भूखे पेट भी रहना पड़ रहा है।

ukraine ordeal of indians 1

कई छात्रों के मुताबिक रोमानिया के बॉर्डर गार्ड हर तीन घंटे बाद सीमा खोल रहे हैं। वहां यूक्रेन से रोमानिया में दाखिल होने के लिए करीब 15 मीटर लंबी सड़क है और इस सड़क से ट्रक भी यूक्रेन से रोमानिया जाते हैं। छात्रों के मुताबिक इस वजह से भी सीमा पार करने में काफी दिक्कत हो रही है। उन्होंने भारत सरकार से अपील की है कि रोमानिया के अलावा यूक्रेन की तरफ भी कैंप लगाए जाएं, ताकि भारतीयों के साथ बदसलूकी को रोका और आसानी से सीमा पार कराया जा सके।

kyiv 1