newsroompost
  • youtube
  • facebook
  • twitter

सैन्य अभ्यास के दौरान अपने ही पोत पर गिर गई ईरानी मिसाइल, 19 सैनिकों की मौत

इस इलाके में तैनात अमेरिकी नौसेना की 5वीं फ्लीट ने कोई प्रतिक्रिया नहीं दी है। बता दें कि दुनिया का 20 फीसदी समुद्री तेल होरमुज की खाड़ी से होकर आता है और ईरान इस क्षेत्र में अपना प्रभुत्व बढ़ाने के लिए लगातार नौसैनिक गतिविधि को अंजाम दे रहा है।

नई दिल्ली। ओमान की खाड़ी में सैन्य अभ्यास करते समय ईरानी नौसेना के पोत पर उसकी अपनी ही मिसाइल गिर गई। इस हादसे में  ईरानी सेना के 19 नौसैनिकों की मौत हो गई और 15 घायल हो गए हैं। बता दें कि ये हादसा गलती से हुआ और ईरानी पोत पर उसकी मिसाइल गिर गई। ईरान के सरकारी टेलीविजन की खबर के अनुसार घटना रविवार को जसक के बंदरगाह के पास हुई सैन्य अभ्यास के दौरान मिसाइल हेंडिजन-क्लास सपोर्ट पोत कोणार्क पर जा गिरी।

Iran Navy

सरकारी समाचार एजेंसी ‘आरएनए’ की खबर के अनुसार एक स्थानीय अस्पताल में 12 नौसेनिकों को भर्ती कराया गया है और अन्य तीन को मामूली चोटे आई हैं। सरकारी टेलीविजन के अनुसार कोणार्क निशाने के काफी पास था। कोणार्क दूसरे पोतों के लिए निशानों को समुद्र में स्थापित कर रहा था। उसने कहा कि मिसाइल दुर्घटनावश पोत पर गिर गई।

Iran Navy Missile

ईरानी नौसेना ने 1988 में इस शिप को हॉलैंड से खरीदने के बाद 2018 में ही अपग्रेड किया गया था। इस शिप की लंबाई 47 मीटर है। जिसमें 20 नाविकों का दल सवार होता था। ईरान इस शिप को समुद्र तटीय इलाकों में पेट्रोलिंग के लिए भी प्रयोग करता था।

Iran Navy Missile hit self