newsroompost
  • youtube
  • facebook
  • twitter

Fact Check: क्या रूस के राष्ट्रपति पुतिन को आया हार्ट अटैक?, जानें इस खबर की सच्चाई

Vladimir Putin Heart Attack: रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन को हार्ट अटैक आने की खबर है। इस खबर की पुष्टि टेलीग्राम ग्रुप जनरल एसवीआर ने की है। जिसे ब्रितानी न्यूज आउटलेट्स द मिरर, जीबी न्यूज और द एक्सप्रेस ने भी छाफा है। खबर के मुताबिक, रात करीब 9 बजे पुतिन को हार्ट अटैक आया।

नई दिल्ली। रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन को हार्ट अटैक आने की खबर सामने आई थी। कथित तौर पर इस खबर की पुष्टि टेलीग्राम ग्रुप जनरल एसवीआर ओर से की गई थी। बताया गया था कि पुतिन को रात करीब 9 बजे हार्ट अटैक आया था। वो अपने कमरे में औंधे मुंह गिर गए थे, जिसके बाद उनके सुरक्षाकर्मियों ने फौरन उन्हें आईसीयू में भर्ती करवाया, लेकिन अब खबर है कि उन्हें हार्ट अटैक नहीं आया था। खबर फर्जी है। सच्चाई यह है कि वो पूरी तरह स्वास्थ्य हैं।

अब कैसी है हालत

दरअसल, पहले बताया गया था कि शुरुआती स्वास्थ्य परीक्षण के बाद अब रूसी राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन का स्वास्थ्य बिल्कुल ठीक है, लेकिन चिकित्सकीयों का एक समूह लगातार उनके स्वास्थ्य पर नजर बनाए हुए हैं। उनके शरीर में किसी भी प्रकार की संदिग्ध गतिविधि देखकर डॉक्टर एक्टिव मोड में आ जाते हैं। टेलीग्राम ग्रुप ने अपनी रिपोर्ट में कहा कि, ‘जब पुतिन फर्श पर गिरे हुए थे, तो उनकी आंखें पलटी हुई थीं, जिसके बाद फौरन डॉक्टरों को बुलाया गया, तो उन्हें होश आया, लेकिन अब जिस तरह से इस खबर को फेक बताया जा रहा है, उसे ध्यान में रखते हुए इन बातों का अब कोई अर्थ नहीं रह जाता है।

पुतिन को लेकर डॉक्टरों ने क्या कह दिया

दरअसल, टेलीग्राम के जरिए फैलाए जा रहे एक पोस्ट में दावा किया गया था कि पुतिन को रात 9 बजे हार्ट अटैक आया था, लेकिन अब इस पोस्ट को फर्जी बताया जा रहा है, जिसमें तनिक भी सत्यता नहीं है। ध्यान दें, इससे पहले गत वर्ष भी पुतिन की एक तस्वीर सोशल मीडिया पर काफी वायरल हुई थी, जिसमें वो जमीन पर लेटे हुए दिख रहे थे। उस तस्वीर के आधार पर यह दावा किया गया था कि उन्हें हार्ट अटैक आया है, लेकिन बाद में इन खबरों को सिरे से खारिज कर इसे फर्जी बताया गया था। वहीं, इस बार भी उनके हार्ट अटैक की खबर फर्जी ही निकली है।