newsroompost
  • youtube
  • facebook
  • twitter

Indonesia: भयावह आग की जद में आकर मस्जिद हुई खाक, स्वाहा हुआ गगनचुंबी गुबंद, पुलिस ने लिया ये बड़ा एक्शन

Indonesia: जिस वक्त मस्जिद की गुबंद में आग लगी थी, उस वक्त वहां रिनोवेशन का काम चल रहा था। कई मजदूर भी कार्य कर रहे थे, लेकिन अभी तक किसी भी मजदूर के हताहत होने की जानकारी नहीं है। वहीं, इंडोनेशिया पुलिस की ओर से भी कोई जानकारी सार्वजनिक नहीं की गई है। ऐसी स्थिति में अपनी तरफ से किस भी प्रकार की कयासबाजी करना जोखिम मोल लेने के बराबर है।

नई दिल्ली। इंडोनेशिया की राजधानी जकार्ता में स्थित मस्जिद की गुबंद में भयावह आग लग गई। आग की लपटे इतनी विकराल थी कि लगा मानो पूरी मस्जिद ही स्वाहा हो जाएगी, लेकिन गनीमत रही कि मस्जिद का निचला हिस्सा महफूज रहा और गुबंद वाला हिस्सा स्वाहा हो गया। अभी तक आग लगने की वजह जाहिर नहीं हो पाई है। मस्जिद से जुड़े अधिकारी मामले के संदर्भ में कुछ भी कहने से गुरेज ही कर रहे हैं। हालांकि, मस्जिद से जुड़े अन्य मामले की जांच की मांग कर रहे हैं। अब ऐसे में आगामी दिनों में क्या कुछ कार्रवाई की जाती है। इस पर सभी की निगाहें टिकी रहेंगी। ध्यान रहे कि मस्जिद में आग लगने का वीडियो भी प्रकाश में आया है, जिसमें साफ देखा जा सकता है कि कैसे मस्जिद की गुबंद पर आग लग रही है।

बता दें कि जिस वक्त मस्जिद की गुबंद में आग लगी थी, उस वक्त वहां रिनोवेशन का काम चल रहा था। कई मजदूर भी कार्य कर रहे थे, लेकिन अभी तक किसी भी मजदूर के हताहत होने की जानकारी नहीं है। वहीं, इंडोनेशिया पुलिस की ओर से भी कोई जानकारी सार्वजनिक नहीं की गई है। ऐसी स्थिति में अपनी तरफ से किस भी प्रकार की कयासबाजी करना जोखिम मोल लेने के बराबर है। हालांकि, रिनोवेशन का अनुबंध लेने वाली कंपनियों के कर्मचारियों को पूछताछ के लिए बुलाया गया है, ताकि आग लगने के कारणों के बारे में पता लगाया जा सकें। पुलिस के मुताबिक, पूछताछ के दौरान अभी तक ऐसी कोई भी जानकारी हासिल नहीं हो पाई है, जिससे यह जाहिर हो सकें कि आखिर आग लगने की क्या वजह है।

ध्यान रहे कि जिस मस्जिद में आग लगी है, वहां कई तरह के काम किए जाते हैं। नमाज अदा करने के अलावा उस मस्जिद में शैक्षणिक गतिविधियों सहित रिसर्च से जुड़ी गतिविधियों को भी अंजाम दिया जाता है। मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक, अक्टूबर माह में रिनोवेशन के दौरान चार बार यह मस्जिद आग की चपेट में आ चुकी है। बहरहाल, जांच के आदेश दिए जा चुके हैं, अब ऐसी स्थिति में जांच मुकम्मल होने के बाद यह पूरा माजरा क्या रुख अख्तियार करता है। इस पर सभी की निगाहें टिकी रहेंगी। तब तक के लिए आप देश दुनिया की तमाम गतिविधियों से रूबरू होने के लिए आप पढ़ते रहिए। न्यूज रूम पोस्ट.कॉम