newsroompost
  • youtube
  • facebook
  • twitter

China On Modi Visit: पीएम मोदी के दौरे से भड़का चीन, आग उगलकर बोला- हमारी स्थिति को चुनौती देना असंभव

है। ग्लोबल टाइम्स ने अपने संपादकीय में लिखा है कि भारत को अमेरिका चीन के खिलाफ ढाल की तरह इस्तेमाल कर रहा है। ग्लोबल टाइम्स ने लिखा है कि मोदी की अमेरिका की ये पहली राजकीय यात्रा है। भारत के साथ साझेदारी कर अमेरिका खुद को मजबूत करना चाहता है और दुनिया में चीन के विकास को रोकना चाहता है।

बीजिंग। पीएम नरेंद्र मोदी अमेरिका के दौरे पर गए हैं और बेगानी शादी में अब्दुल्ला दीवाना की तरह चीन को मिर्ची लग गई है। चीन की कम्युनिस्ट पार्टी के मुखपत्र ‘ग्लोबल टाइम्स’ ने अपने संपादकीय में मोदी के दौरे का हवाला देते हुए भारत और अमेरिका के प्रति आग उगली है। ग्लोबल टाइम्स ने अपने संपादकीय में लिखा है कि भारत को अमेरिका चीन के खिलाफ ढाल की तरह इस्तेमाल कर रहा है। ग्लोबल टाइम्स ने लिखा है कि मोदी इससे पहले 6 बार अमेरिका जा चुके हैं, लेकिन उनकी ये पहली राजकीय यात्रा है। चीन के अखबार ने आरोप लगाया है कि भारत के साथ साझेदारी कर अमेरिका खुद को मजबूत करना चाहता है और दुनिया में चीन के विकास को रोकना चाहता है।

joe biden and narendra modi

चीन के अखबार ग्लोबल टाइम्स ने भारत और अमेरिका के बीच बढ़ते व्यापार का भी जिक्र किया है। उसने इसमें भी अपने खिलाफ साजिश खोजी है। ग्लोबल टाइम्स ने लिखा है कि अप्रैल 2022 से मार्च 2023 के बीच भारत का सबसे बड़ा भागीदार अमेरिका बना है। इससे भारत की अर्थव्यवस्था को लाभ होगा। ग्लोबल टाइम्स ने इसके आगे लिखा है कि भारत के साथ अमेरिका आर्थिक और व्यापारिक संबंध बढ़ाने के साथ ही इसके जरिए भी भू-राजनीतिक गणित भी कर रहा है। ग्लोबल टाइम्स ने आगे लिखा है कि अमेरिका की इन कोशिशों को समझना मुश्किल नहीं है। ये साजिश विफल होगी, क्योंकि वैश्विक आपूर्ति चेन में चीन जिस स्थिति में है, उसे वहां से भारत या कोई और अर्थव्यवस्था हटा नहीं सकेगी।

PM Modi and Jinping

चीन ने खुद को भारत के लिए जरूरी भी बताया है। ग्लोबल टाइम्स ने अपने संपादकीय में लिखा है कि अमेरिका को भारत जितना ज्यादा निर्यात करता है, उतना ही उसे चीन से आयात करना पड़ता है। ग्लोबल टाइम्स ने लिखा है कि भारत और चीन के बीच व्यापार लगातार बढ़ा है। उसने लिखा है कि दुनिया के देशों के बीच औद्योगिक सहयोग को बनाए रखकर चीन, भारत और अमेरिका के समान हित भी मौजूद हैं।