newsroompost
  • youtube
  • facebook
  • twitter

Pakistan Floods : पाकिस्तान में बाढ़ सहायता का पैसा खा गए भ्रष्टाचारी, अपनी मदद को ऐसे बर्बाद होते देख अमेरिका बेहद नाराज

Pakistan Floods : पाकिस्तानी अधिकारी और नेता अमेरिकी राहत सहायता की भी लूट कर रहे हैं। इस बारे में अधिक जानकारी देते हुए वाशिंगटन ने मंगलवार को कहा इसे ना न केवल पाकिस्तान में बल्कि दुनिया भर में कहीं भी जहां अमेरिकी करदाताओं के डॉलर लगे हुए हैं, हम उसे बेहद गंभीरता से लेते हैं।

पाकिस्तान। इन दिनों पाकिस्तान में भीषण बाढ़ का प्रकोप है। बाढ़ की वजह से लोगों के पास खाने का सामान भी नहीं पहुंच पा रहा है। पाकिस्तान के कई अंदरूनी इलाके पूरी तरह से जलमग्न हो चुके हैं, जबकि लाखों लोगों को अपना घर-बार छोड़कर ऊंचे इलाकों में जाना पड़ा है। इसके बाद जब कोई पाकिस्तान की मदद के लिए आगे नहीं आया तो अमेरिका ने मदद का हाथ बढ़ाया, और पाकिस्तान की आर्थिक मदद की। लेकिन पाकिस्तान ठहरा अपनी आदत से मजबूर, तो पाकिस्तान के अधिकारी बाढ़ पीड़ितों के लिए आए सामान में भी भ्रष्टाचार कर गए। लेकिन जब यह बात अमेरिका को मालूम हुई तो अमेरिका इस बात पर आग बबूला हो गया।

पाकिस्तान में भ्रष्टाचार कोई नई बात नहीं है, वहां बड़े पैमाने पर भ्रष्टाचार की खबरें सामने आती रहती हैं। हाल ही में वहां के प्रधानमंत्री के ऊपर भी भ्रष्टाचार के आरोप लगे थे। अब पाकिस्तानी अधिकारी और नेता अमेरिकी राहत सहायता की भी लूट कर रहे हैं। इस बारे में अधिक जानकारी देते हुए वाशिंगटन ने मंगलवार को कहा इसे ना न केवल पाकिस्तान में बल्कि दुनिया भर में कहीं भी जहां अमेरिकी करदाताओं के डॉलर लगे हुए हैं, हम उसे बेहद गंभीरता से लेते हैं।

biden

भ्रष्टाचार की खबरों पर अमेरिका बोला- इसे बहुत गंभीरता से लेते हैं

इस बारे में अमेरिकी विदेश विभाग के प्रवक्ता नेड प्राइस ने अमेरिकी राहत सहायता पर पाकिस्तान में भ्रष्टाचार की खबरों पर एक सवाल का जवाब देते हुए कहा, “यह ऐसा कुछ है, जिसे हम न केवल पाकिस्तान में बल्कि दुनियाभर में कहीं भी बहुत गंभीरता से लेते हैं।” उन्होंने कहा कि USAID के भागीदार स्थानीय संगठनों के साथ काम करते हैं, जिन्हें प्रभावित क्षेत्रों और उनकी आबादी के बारे में अच्छी तरह से जानकारी है। हमें प्रगति और किसी भी सुरक्षा चिंताओं पर नियमित अपडेट प्रदान करने की भी आवश्यकता होती है। इसलिए यह कुछ ऐसा है जिसे हम बहुत गंभीरता से लेते हैं।

पाकिस्तान में अबतक बाढ़ के कहर से 1700 से ज्यादा हुईं मौतें

बेशक पाकिस्तान के नेता और अधिकारियों को भ्रष्टाचार से फुर्सत नहीं है लेकिन इस वक्त पाकिस्तान की जनता बेहद परेशान है लोगों के पास खाने के लिए सामग्री नहीं है और लोग अपने घरों से बाहर नहीं निकल पा रहे हैं। ऐसे में बाढ़ के बाद फैलने वाली बीमारियों को लेकर भी कोई गुप्ता तैयारी पाकिस्तान में नजर नहीं आ रही है।

अमेरिका ने इस साल पाकिस्तान को बाढ़ राहत और मानवीय सहायता के रूप में लगभग 56.5 मिलियन अमरीकी डॉलर के साथ-साथ खाद्य सुरक्षा सहायता में अतिरिक्त 10 मिलियन अमरीकी डॉलर दिए थे। पाकिस्तान में पिछले दिनों बड़े पैमाने पर बाढ़ ने कहर बरपाया, जिससे कई लोगों की जान चली गई और बुनियादी ढांचे को भी बहुत नुकसान हुआ। राष्ट्रीय आपदा प्रबंधन प्राधिकरण (एनडीएमए) के अनुसार, जून के मध्य से 30 सितंबर तक लगभग 1,700 मौतें हुईं और 12,800 से ज्यादा लोग घायल हो गए। सबसे अधिक मृत्यु दर सिंध (747), बलूचिस्तान (325) और खैबर पख्तूनख्वा (307) में दर्ज की गई। इसके अलावा, 20 लाख से अधिक घर क्षतिग्रस्त या नष्ट हो गए हैं और लगभग 79 लाख लोग विस्थापित हुए हैं, जिनमें राहत शिविरों में रहने वाले लगभग 598,000 लोग शामिल हैं।