newsroompost
  • youtube
  • facebook
  • twitter

Covid-19: किसान आंदोलन पर विवादित ट्वीट कर चर्चा में आई ग्रेटा थनबर्ग ने अब भारत में कोरोना को लेकर देखिए क्या कहा?

Coronavirus: बता दें कि ग्रेटा थनबर्ग उस वक्त चर्चा में आई थीं, जब उन्होंने भारत में कृषि बिल को लेकर चलाए जा रहे किसान आंदोलन का समर्थन किया था। उनके ट्वीट के साथ शेयर की गई टूलकिट को लेकर काफी विवाद भी हुआ था।

नई दिल्ली। भारत में वैश्विक महामारी कोरोनावायरस (Coronavirus) की दूसरी लहर ने कोहराम मचा दिया है। हर दिन कोरोना के रिकॉर्ड तोड़ मामले सामने आ रहे है। देशभर में लगातार तीसरे तीन कोविड-19 के 3 लाख से अधिक केस दर्ज किए गए। इस बीच कोरोना से जूझ रहे भारत को लेकर किसान आंदोलन के दौरान विवादित ट्वीट कर सुर्खियों में आई स्वीडन की पर्यावरण एक्टिविस्ट ग्रेटा थनबर्ग (Greta Thunberg) की प्रतिक्रिया सामने आई है। ग्रेटा ने ग्लोबल कम्यूनिटी से अपील की है कि वह आगे आएं और भारत की मदद करें। बता दें कि ग्रेटा थनबर्ग उस वक्त चर्चा में आई थीं, जब उन्होंने भारत में कृषि बिल को लेकर चलाए जा रहे किसान आंदोलन का समर्थन किया था। उनके ट्वीट के साथ शेयर की गई टूलकिट को लेकर काफी विवाद भी हुआ था।

Greta Thunberg

शनिवार को ग्रेटा थनबर्ग ने ट्वीट किया, ‘भारत में जो हालात हैं, वह दिल झकझोरने वाले हैं। दुनियाभर के देशों को आगे बढ़कर कोरोना की महालहर का सामना कर रहे भारत की मदद करनी चाहिए।’ इसके साथ ही अपने ट्वीट में ग्रेटा ने भारत के मौजूदा स्वास्थ्य संकट के बारे में एक समाचार रिपोर्ट भी शेयर की है।

आपको बता दें कि पर्यावरण एक्टिविस्ट ग्रेटा थनबर्ग के द्वारा किसान आंदोलन को समर्थन की पूरी खोल भी उनके ट्वीट से ही खुल गई थी। अपने ट्वीट के नीचे एक और ट्वीट करते हुए भारत को बदनाम करने की साजिश रच रही इस पर्यावरण एक्टिविस्ट ग्रेटा थनबर्ग ने एक टूलकिट का लिंक शेयर किया था जिसमें उसने लिखा है कि आप कैसे इस प्रोपेगेंडा को ज्यादा प्रभावी तरीके से सामने रख सकेंगे।