नई दिल्ली। सोशल मीडिया पर पाकिस्तान के एक मंत्री का वीडियो वायरल हो रहा है। इस वायरल हो रहे वीडियो में पंजाब प्रांत के जेल मंत्री फयाज अल हसन चोहान दांत से फीता काटते हुए दिख रहे हैं। वायरल हो रहे इस वीडियो को खुद मंत्री फयाज ने अपने ट्विटर हैंडल से शेयर किया है। जो अब काफी वायरल हो रहा है। वायरल हो रहे वीडियो में किसी शोरूम का उद्धाटन करने पहुंचे थे। यहां उन्हें फीता काटना था, लेकिन जो कैंची उन्हें दी गई वो रिबन को काट नहीं पा रही थी ऐसे में हसन अपने दांतों से ही फीता काट देते हैं। वीडियो में देखा जा सकता है जैसे ही जेल मंत्री फयाज अल हसन चोहान अपने दांतों से रिबन काटते हैं तो वहां मौजूद हर कोई हंसने लगता है।
اپنے حلقے میں دوکان کے افتتاح کا انوکھا انداز۔۔۔!!! قینچی کند اور خراب تھی۔۔!!! مالک دوکان کو شرمندگی سے بچانے کے لیے نیا عالمی ریکارڈ قائم کر دیا۔۔!!!@UsmanAKBuzdar pic.twitter.com/MRxedX0ZaB
— Fayaz ul Hassan Chohan (@Fayazchohanpti) September 2, 2021
इस वीडियो को शेयर करते हुए उन्होंने कैप्शन में लिखा, “अपने निर्वाचन क्षेत्र में दुकान खोलने का अनोखा अंदाज।” इसके आगे सरकार के प्रवक्ता फयाज अल हसन चोहान ने लिखा- ‘अपने विधानसभा क्षेत्र में दुकान खोलने का अनोखा अंदाज…!!! कैंची कुंद और खराब थी…!!! दुकानदार को शर्मिंदगी से बचाने के लिए मैंने बनाया नया वर्ल्ड रिकॉर्ड…!!!’
U r great sir ?
R especially ap N-league walo ke insult bht ache trha krte hain ??— Maham Malik (@maham_mlik) September 2, 2021
बता दें, पंजाब प्रांत के जेल मंत्री फयाज अल हसन चोहान का दांतों से रिबन काटते वीडियो काफी वायरल हो रहा है। वीडियो को अब तक 18 हजार से अधिक बार देखा जा चुका है। लोग इस वीडियो पर जमकर कमेंट करके फयाज अल हसन का मजाक उड़ा रहे हैं। तो वहीं कुछ लोग ऐसे भी हैं जो उनकी तारीफ कर रहे हैं।