newsroompost
  • youtube
  • facebook
  • twitter

Russia-Ukraine War: क्या यूक्रेन पर परमाणु हमला करेगा रूस?, ब्रिटेन ने पुतिन की मंशा पर किया बड़ा दावा

Russia-Ukraine War: पुतिन परमाणु युद्ध की ओर बढ़ने के संकेत दे रहे हैं। बता दें कि यूक्रेन के साथ बढ़ते तनाव के बीच रूसी राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन ने न्यूक्लियर वॉर इवैक्युएशन ड्रिल का आदेश दिया है। इसी बीच शनिवार को रूसी सेना ने यूक्रेन के खिलाफ महाविनाशक हाइपरसोनिक मिसाइलों से हमला किया।

नई दिल्ली। रूस-यूक्रेन युद्ध को 25 दिन बीत चुके हैं। यूक्रेन के कई शहरों में लगातार लड़ाई जारी है। अब ब्रिटेन की कई मीडिया रिपोर्ट्स में टेलीग्राम चैनलों के हवाले से दावा किया जा रहा है कि पुतिन परमाणु युद्ध की ओर बढ़ने के संकेत दे रहे हैं। बता दें कि यूक्रेन के साथ बढ़ते तनाव के बीच रूसी राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन ने न्यूक्लियर वॉर इवैक्युएशन ड्रिल का आदेश दिया है। इसी बीच शनिवार को रूसी सेना ने यूक्रेन के खिलाफ महाविनाशक हाइपरसोनिक मिसाइलों से हमला किया। ऐसे में एक ओर जहां विश्व स्तर पर रूस-यूक्रेन युद्ध को खत्म करने को लेकर बातचीत जारी है, वहीं दूसरी तरफ अब जंग में न्यूक्लियर बम की आशंका बढ़ती जा रही है।

बीते दिन रूसी सैनिकों की ओर से पश्चिमी यूक्रेन पर किए गए हाइपरसोनिक मिसाइल हमले ने यूक्रेन के लोगों को झकझोर दिया है। इस हमले में यूक्रेन का हथियारों से भरा अंडरग्राउंड स्टेशन तबाह हो गया है। यूक्रेन ने भी दावा किया है कि रूसी हमले में अब तक 112 मामूमों की जान जा चुकी है। ब्रिटेन मीडिया के दावों के मुताबिक, पुतिन ने खुदे क्रेमलिन की सीनियर राजनीतिक हस्तियों को चेतावनी दी है कि वे न्यूक्लियर वॉर इवैक्युएशन ड्रिल में भाग लेंगे।

दरअसल, कुछ विश्लेषकों का कहना है कि 25 दिन युद्ध के बीत जाने पर भी यूक्रेन ने अब तक हथियार नहीं डाले हैं, जिस वजह से पुतिन काफी नाराज हैं और उन्होंने इसे खुद के लिए चुनौती मान लिया है। पुतिन यह सोच रहे हैं कि एक छोटा सा देश उन्हें चुनौती दे रहा है। गौरतलब है कि रूसी हमले में यूक्रेन पूरी तरह से तबाह हो चुका है। बावजूद इसके यूक्रेन के राष्ट्रपति व्लोदिमीर जेलेंस्की भी हार मानने को तैयार नहीं है। ऐसे में देखना ये होगा कि ये जंग कब खत्म होती है और कितने लोगों को इस जंग की कीमत चुकानी पड़ती है।