newsroompost
  • youtube
  • facebook
  • twitter

Russia and Ukraine: क्या यूक्रेन पर अब पुतिन करेंगे परमाणु हमला? इन खौफनाक संकेतों से जगजाहिर हुई रूसी राष्ट्रपति की मंशा

russia and ukraine : यूक्रेन के खिलाफ रूसी राष्ट्रपति पुतिन की आक्रमकता बढ़ती ही जा रही है। दरअसल, पुतिन ने परमाणु हथियारों को लॉन्च करने के निर्देश दे दिए हैं। पुतिन के इस फरमान के बाद रूस में परमाणु हमले की आशंका बढ़ गई है। अपने शीर्ष अधिकारियों के साथ एक बैठक में बोलते हुए, पुतिन ने रूसी रक्षा मंत्री और सेना के जनरल स्टाफ के प्रमुख को परमाणु रोधक बलों को ‘special regime of combat duty’ में रखने का निर्देश दिया।

नई दिल्ली। किसने सोचा था कि पिछले कुछ दिनों से जिन दो देशों के बीच तनाव का सिलसिला जारी है, वो एक दिन हिंसक युद्ध में तब्दील हो जाएगा। किसने सोचा था कि महज जुबानी तकरारों के दायरों तक सीमित रहने वाला यूक्रेन-रूस का विवाद एक दिन तीसरे विश्व युद्ध की दहलीज पर दस्तक दे जाएगा। बिल्कुल सही ही सोच रहे हैं आप। इस बारे में न हमने सोचा था और न ही आपने और शायद ही किसी और ने भी सोचा होगा, लेकिन बीते गुरुवार को रूस के राष्ट्रपति पुतिन के एक महज एक फरमान ने यूक्रेन में तबाही का दरिया बहाकर रख दिया। रूसी सैनिकों ने यूक्रेन पर हमला कर पूरी दुनिया में हाहाकार मचा दिया है। यूक्रेन के कई शहर रूसी सेना के जद में आ चुके हैं। पुतिन के सैनिक अपने राष्ट्रपति के फरमान की तामिल करते हुए अब राजधानी कीवी पर चढ़ाई करने पर बेताब रहे हैं। इस बात की जानकारी किसी और ने नहीं, बल्कि यूक्रेन के सैनिकों ने ही दी है। यूक्रेन के सैनिकों का यह भी कहना है कि रूसी सैनिक खारकीव शहर तक घुस चुके हैं। ऐसे में यूक्रेन में तबाही का सैलाब अपने उफान पर पहुंच चुका है।

परमाणु बलों को अलर्ट करना का संकेत  

यूक्रेन के खिलाफ रूसी राष्ट्रपति पुतिन की आक्रमकता बढ़ती ही जा रही है। दरअसल, पुतिन ने परमाणु हथियारों को लॉन्च करने के निर्देश दे दिए हैं। पुतिन के इस फरमान के बाद रूस में परमाणु हमले की आशंका बढ़ गई है। अपने शीर्ष अधिकारियों के साथ एक बैठक में बोलते हुए, पुतिन ने रूसी रक्षा मंत्री और सेना के जनरल स्टाफ के प्रमुख को परमाणु रोधक बलों को ‘special regime of combat duty’ में रखने का निर्देश दिया। पुतिन ने तो यहां तक कह दिया है कि पश्चिमी देश न केवल हमारे खिलाफ बयानबाजी कर रहे हैं, बल्कि नाटो सदस्य देशों के प्रमुखों के खिलाफ भी बयानबाजी कर रहे हैं। पुतिन ने परणामु बलों को हाई अलर्ट पर रखने के संदर्भ में आगामी बुधवार को अपने अधिकारियों संग बैठक करने का फैसला किया है।

putin zelinsky

अमेरिका के संदर्भ में पुतिन की ये टिप्पणी

वहीं, अमेरिका के संदर्भ में पुतिन ने अपनी प्रतिक्रिया में कहा कि उसकी टिप्पणी को स्वीकार नहीं किया जा सकता है। दरअसल, अमेरिका ने यूक्रेन के खिलाफ रूस के रवैये के संदर्भ में कहा था कि जिस तरह रूसी राष्ट्रपति ने प्रतिरोधक बलों समेत परमाणु बलों को सक्रिय करने का निर्देश दिया है, उसे कतई स्वीकार नहीं किया जा सकता है। अमेरिकी राजदूत राजदूत लिंडा थॉमस-ग्रीनफील्ड ने यह भी कहा था कि रूसी राष्ट्रपति का यह रवैया पूरी तरह से अस्वीकार्य है। पुतिन के इस रवैये से यह साफ जाहिर होता है कि वे यूक्रेन के खिलाफ युद्ध को आगे बढ़ाना चाहते हैं, जो कि अस्वीकार्य है।