newsroompost
  • youtube
  • facebook
  • twitter

Chaos in Kabul: एक साथ इतने लोगों को लेकर काबुल से उड़ा विमान, तस्वीर कर देगी आपको दंग

Chaos in Kabul: विमान के फर्श पर सभी लोगों के बैठ जाने के बाद पायलट्स ने विमान के टेकऑफ का फैसला किया। विमान को अमेरिका ले जाया गया। ये शायद पहला मौका है, जब इतने सारे लोगों ने एक ही विमान में बैठकर सफर किया।

काबुल। अफगानिस्तान की राजधानी पर तालिबान के कब्जे के साथ ही वहां से लोगों का पलायन जारी है। सोमवार को भी काबुल एयरपोर्ट पर भीड़ इकट्ठ हो गई थी। तमाम लोग अमेरिकी सेना के सी-17 ग्लोबमास्टर विमान में सवार हो गए थे। कुछ लोग पहियों से लटक गए थे। इनमें से 3 की मौत गिरने की वजह से हुई थी। दिल दहला देने वाली इस घटना का वीडियो सामने आने के बाद अब एक तस्वीर आई है। तस्वीर अमेरिकी विमान के अंदर की है। इस देखकर आप दंग रह जाएंगे।

डिफेंस वन वेबसाइट ने अमेरिकी सेना के ग्लोबमास्टर विमान के भीतर की तस्वीर अपने ट्विटर हैंडल पर शेयर की है। इसमें विमान के भीतर भीड़ दिख रही है। बताया जा रहा है कि विमान का गेट खोलते ही भीड़ उसमें घुस गई। इनकी तादाद करीब 800 थी। इनमें से करीब 650 लोग अफगान थे। ये लोग हर हाल में अफगानिस्तान से चले जाना चाहते थे। उनके अड़ियल रुख के बाद अमेरिकी सेना ने विमान से 134 लोगों की सीटें हटाईं। जिसके बाद सभी 800 लोग फर्श पर बैठ गए।

विमान के फर्श पर सभी लोगों के बैठ जाने के बाद पायलट्स ने विमान के टेकऑफ का फैसला किया। विमान को अमेरिका ले जाया गया। ये शायद पहला मौका है, जब इतने सारे लोगों ने एक ही विमान में बैठकर सफर किया। हालांकि, विमान के पायलट्स को पता भी नहीं चला कि बाहर भी पहिए और डैनों पर लोग चिपके हुए थे। नतीजे में जब विमान ने उड़ान भरी, तो इनमें से 3 लोग काबुल एयरपोर्ट के पास रिहायशी इलाकों में ऊंचाई से गिर गए।