newsroompost
  • youtube
  • facebook
  • twitter

US And Pak: फिर पाकिस्तान को तरजीह दे रहा है अमेरिका, भारत के साथ दोस्ती की बातों के बीच दिया ये बयान

पिछले दिनों ही पाकिस्तान के नए सेना प्रमुख के तौर पर वहां की सरकार ने लेफ्टिनेंट जनरल असीम मुनीर के नाम का एलान किया था। मुनीर ने बीते मंगलवार को पाकिस्तानी सेना के नए प्रमुख के तौर पर काम संभाला है। असीम मुनीर के पाक का सेना प्रमुख बनने के बाद भारत के साथ पाकिस्तान रिश्तों को लेकर नए सिरे से चर्चा शुरू हुई है।

वॉशिंगटन। अमेरिका एक बार फिर भारत से दोहरा बर्ताव करता नजर आ रहा है। चीन के खिलाफ उसने भारत, जापान और ऑस्ट्रेलिया के साथ मिलकर क्वॉड QUAD नाम का गुट बनाया है। वहीं, अब पाकिस्तान की भी तारीफ करते नहीं अघा रहा है। इसी कड़ी में अमेरिका ने कहा है कि वो पाकिस्तान से दीर्घकालिक सहयोग को जरूरी समझता है और उसे महत्व देता है। अमेरिकी राष्ट्रपति जो बाइडेन के आधिकारिक आवास व्हाइट हाउस की प्रेस सचिव कैरीन ज्यां पियरे ने ये बयान दिया है। पियरे ने बुधवार को कहा कि हम समृद्ध और लोकतांत्रिक पाकिस्तान को अमेरिका के हित के लिए अहम मानते हैं। पाकिस्तान में सेना के नए जनरल और सत्ता परिवर्तन पर पियरे ने कहा कि हम पाकिस्तान के साथ काम करते रहने के इच्छुक हैं।

joe biden shehbaz sharif

पिछले दिनों ही पाकिस्तान के नए सेना प्रमुख के तौर पर वहां की सरकार ने लेफ्टिनेंट जनरल असीम मुनीर के नाम का एलान किया था। मुनीर ने बीते मंगलवार को पाकिस्तानी सेना के नए प्रमुख के तौर पर काम संभाला है। असीम मुनीर के पाक का सेना प्रमुख बनने के बाद भारत के साथ पाकिस्तान के रिश्तों को लेकर नए सिरे से चर्चा शुरू हुई है। अब अमेरिका के ताजा बयान से भारत के खिलाफ पाकिस्तान को अपनी गतिविधियां करने के लिए अमेरिका जैसा सहयोगी मिलता दिख रहा है। अमेरिका इससे पहले भी बीते दिनों पाकिस्तान के फाइटर जेट्स को उन्नत करने का फैसला कर चुका है।

pak f-16 fighter jet

अमेरिका ने पाकिस्तान को F-16 फाइटर जेट्स दिए थे। इन जेट्स को उन्नत बनाने के लिए उसने करीब तीन महीने पहले 400 मिलियन डॉलर की मदद का एलान किया था। इसका भारत ने जमकर विरोध भी किया था। इस पर अमेरिका का कहना था कि आतंकवाद से जंग के लिए पाकिस्तान के फाइटर को वो उन्नत करना चाहता है। जबकि, हकीकत ये है कि इन F-16 विमानों का कोई इस्तेमाल पाकिस्तान ने आतंकियों के खिलाफ अब तक नहीं किया है। बालाकोट पर भारत के एयर स्ट्राइक के बाद उसने F-16 विमानों से भारतीय क्षेत्र में हमला बोला था। तब भारत के पायलट अभिनंदन वर्तमान ने एक एफ-16 को मार भी गिराया था।