newsroompost
  • youtube
  • facebook
  • twitter

Nepal Plane Crash Video: हादसे से ठीक पहले का वीडियो आया सामने, कैमरे में कैद हुआ रौंगटे खड़े कर देने वाला मंजर

Nepal Plane Crash Video: जिसमें देखा जा सकता है कि प्लेन लैंडिंग से पहले किसी तरह टेढ़ा होकर लहराता दिखाई दे रहा है। लैंडिंग से पहले ही हवा में ही विमान में आग लग गई थी। इसी दौरान किसी शख्स ने हादसे ठीक पहले का वीडियो अपने मोबाइल पर रिकॉर्ड कर लिया।

नई दिल्ली। पड़ोसी नेपाल से आज एक बड़ी दुखद खबर सामने आई है। जहां पोखरा इंटरनेशनल एयरपोर्ट (Pokhara International Airport) पर एक विमान हादसे का शिकार हो गया है। बताया जा रहा है कि यति एयरलाइंस में 72 लोग मौजूद थे। इस हादसे में अब तक 35 से ज्यादा लोगों के मारने जाने की खबर है। इसके अलावा ये भी जानकारी मिली है हादसे में 5 भारतीय लोगों की मौत हुई है।  मौके पर राहत और बचाव का कार्य तेजी से चल रहा है। इसके साथ ही नेपाल एयरपोर्ट को बंद किया गया है। उधर, नेपाल हादसा पर विमान अथॉरिटी ने बड़ा दावा किया है। अथॉरिटी ने कहा कि ये विमान हादसा मौसम की खराबी के कारण नहीं, बल्कि तकनीकी खराबी की वजह से हुआ है। एटीसी ने पायलट को लैंडिंग की परमिशन दी थी। इसी बीच नेपाल विमान हादसा का वीडियो सामने आया है।

वीडियो देखकर आपके भी होश उड़ जाएगे। सोशल मीडिया पर हादसे से ठीक पहले का एक वीडियो सामने आया है। जिसमें देखा जा सकता है कि प्लेन लैंडिंग से पहले किसी तरह टेढ़ा होकर लहराता दिखाई दे रहा है। लैंडिंग से पहले ही हवा में ही विमान में आग लग गई थी। इसी दौरान किसी शख्स ने हादसे ठीक पहले का वीडियो अपने मोबाइल पर रिकॉर्ड कर लिया। पोखरा एटीसी सूत्रों के मुताबिक, यति एयरलाइंस का विमान रनवे से महज 10 सेकंड की दूरी से पहले हादसे का शिकार हुआ है।

बता दें कि 10.32 मिनट पर काठमांडू के त्रिभुवन इंटरनेशनल एयरपोर्ट से विमान ने उ़ड़ान भरी थी।  10 बजकर 50 मिनट पर एटीसी पोखरा की तरफ से लैंडिंग की इजाजत दे दी गई थी और लैंडिंग से पहले ही महज 10 सेकंड पहले ही विमान हादसे का शिकार हो गया।