newsroompost
  • youtube
  • facebook
  • twitter

अक्षरा सिंह का नया गाना ”शातिर बलमा” हुआ रिलीज, अफसाना खान के साथ एक्ट्रेस के इस दमदार गाने से नहीं भरेगा मन

Akshara Singh New Bhojpuri Song SHATIR BALMA: अक्षरा सिंह की सोशल मीडिया पर भी तगड़ी फैन फॉलोइंग है। इंस्टाग्राम पर अभिनेत्री को 6.5 मिलियन से ज्यादा लोग फॉलो करते हैं। फैंस अक्षरा सिंह की फिल्मों और नए गानों का बेसब्री से इंतजार करते रहते हैं। ऐसे में अब अक्षरा सिंह का एक और नया गाना ”शातिर बलमा” रिलीज कर दिया गया गया है।

नई दिल्ली। अक्षरा सिंह भोजपुरी जगत की फेमस एक्ट्रेसेस में से एक हैं। एक्ट्रेस के लाखों-करोड़ों चाहने वाले हैं। हर कोई एक्ट्रेस की एक झलक पाने को बेताब नजर आता है। अक्षरा सिंह की सोशल मीडिया पर भी तगड़ी फैन फॉलोइंग है। इंस्टाग्राम पर अभिनेत्री को 6.5 मिलियन से ज्यादा लोग फॉलो करते हैं। फैंस अक्षरा सिंह की फिल्मों और नए गानों का बेसब्री से इंतजार करते रहते हैं। ऐसे में अब अक्षरा सिंह का एक और नया गाना ”शातिर बलमा” रिलीज कर दिया गया गया है। तो चलिए बताते हैं क्या है गाने में खास!

 

View this post on Instagram

 

A post shared by Afsana Khan (@itsafsanakhan)

अक्षरा सिंह का नया गाना:

अक्षरा सिंह का नया गाना ”शातिर बलमा” रिलीज कर दिया गया है। गाने में अक्षरा अपने बलमा से शिकायत कर रही हैं कि उनका बलमा कितना शातिर है कि वो वो दो तरफ़ा प्यार करता है। गाने के बोल हैं- ”जी वो लावे तेरे से दिल पर दिल ते लावे ना, जी वो पहले जैसा प्यार, वो प्यार जतावे न, मैं पल-पल मरती जाऊं तेरी खातिर बलमा, दोतरफ़ा करता प्यार मेरा शातिर बलमा”

 

View this post on Instagram

 

A post shared by Akshara Singh (@singhakshara)

”शातिर बलमा” गाने को ”तितलियां” गाने से मशहूर हुई फेमस पंजाबी सिंगर अफसाना खान ने गाया है। बता दें कि ”शातिर बलमा” एक रीजनल ट्रैक है जिसे दोबारा से रिक्रिएट किया गया है। इस गाने को अफसाना खान ने कंपोज किया है जबकि इसका संगीत कुणाल ने दिया है। गाने के वीडियो में अक्षरा सिंह के साथ साज़ नजर आ रहे हैं। गाने को अफसाना खान के ऑफिशियल यूट्यूब चैनल से रिलीज किया गया है।


वहीं अक्षरा सिंह का पंजाबी म्यूजिक इंडस्ट्री में ये बैक टू बैक दूसरा कोलैबोरेशन है। इससे पहले अक्षरा मनकीरत औलाख के साथ उनके गाने ”डिफेंडर” में नजर आईं थीं। अक्षरा सिंह के वर्क फ्रंट की बात की जाये तो एक्ट्रेस जल्द ही भोजपुरी फिल्म ”ऐसा पति मुझे दे भगवान में” और ”अग्निसाक्षी” में नजर आएंगी। दोनों ही फिल्मों का ट्रेलर रिलीज किया जा चुका है जो दर्शकों को खूब पसंद आ रहा है।