newsroompost
  • youtube
  • facebook
  • twitter

Kareena Kapoor के चैट शो में अपनी रिलेशनशिप पर खुलकर बोले वरुण धवन

हाल ही में बॉलीवुड एक्टर वरुण धवन (Varun Dhawan) करीना कपूर (Kareena Kapoor) रेडियो शो ‘व्हाट विमेन वॉन्ट’ में नजर आएं। जहां उन्होंने अपनी रिलेशनशिप के बारे में खुलकर बात की। उन्होंने नताशा दलाल (Natasha Dalal) संग अपने रिश्तों पर बात की।

नई दिल्ली बॉलीवुड एक्टर वरुण धवन (Varun Dhawan) ने कभी अपनी पर्सनल लाइफ के बारे में पब्लिकली बात नहीं की। लेकिन नताशा दलाल (Natasha Dalal) संग उनकी रिलेशनशिप किसी से छिपी नहीं है। दोनों काफी समय से एक-दूसरे को डेट कर रहे हैं। लेकिन कभी उन्होंने मीडिया या फैंस के आगे इस बात स्वीकारा नहीं। लेकिन हाल ही में वो करीना कपूर (Kareena Kapoor) रेडियो शो ‘व्हाट विमेन वॉन्ट’ में नजर आएं। जहां उन्होंने अपनी रिलेशनशिप के बारे में खुलकर बात की।

natasha varun

बेबो संग बातचीत के दौरान वरुण धवन ने अपनी लव लाइफ को लेकर बड़े खुलासे किए। उन्होंने बताया कि कैसे नताशा दलाल ने उन्हें हां कहने से पहले कई बार रिजेक्ट किया था। इतना ही नहीं बातचीत के दौरान बेबो ने वरुण से जब नताशा के बारे में सवाल पूछा तो नताशा का नाम ना लेकर उन्हें वरुण की मंगेतर बताया। जिसके बाद वरुण नताशा संग अपनी सगाई पर भी खुलकर बोले।

kareena kapoor

उन्होंने बताया ति नताशा ने पहले उनके प्रपोजल को रिजेक्ट कर दिया था, लेकिन उन्होंने कभी उम्मीद नहीं छोड़ी। अपनी लव स्टोरी के बारे में बात करते हुए उन्हेंने बताया कि पहली बार उन्होंने नताशा को 6th क्लास में देखा था। इसके बाद दोनों की दोस्ती 12वीं क्लास तक रही। उन्होंने ये भी बताया कि वो दोनों साथ में बास्केट बॉल खेला करते थे। जब वरुण ने बास्केट बॉल कोर्ट में लंच ब्रेक के समय नताशा दलाल को चलते हुए देखा था तभी उनसे प्यार हो गया था।

natasha varun

बता दें कि वरुण धवन और नताशा का रिश्ता किसी से छुपा नहीं है। हालांकि वो कभी खुलकर नहीं बोले। इससे पहले करण जौहर के शो में भी वो अपने रिश्ते को कंफर्म कर चुके हैं। उन्हें कई बार पार्टियों में, वेकेशन के समय और डेट पर जाते हुए देखा गया है।

आपको बता दें कि हाल ही में वरुण कोरोना से संक्रमित पाए गए थे। जिसके बाद उन्होंने खुद को क्वारंटाइन कर लिया था। हालांकि वो ठीक होकर शूटिंग पर लौट आए थे। हाल ही में वो फिल्म कुली नंबर 1 की शूटिंग कर फ्री हुए हैं।