newsroompost
  • youtube
  • facebook
  • twitter

असल जिदंगी में भी बेहद मस्तीखोर हैं खेसारी लाल यादव, दोस्तों की मंडली के साथ हिल रहे कमरिया

Bhojpuri singer Khesari Lal Yadav had fun with his friends: फैंस भी एक्टर के वीडियो को देखकर काफी एक्साइटेड दिखे। एक यूजर ने लिखा- मुसीबत लाख हो लेकिन बस ऐसे ही मुस्कुराते रहना भइया। एक अन्य ने लिखा- आपको देखते ही हमें बहुत खुशी मिलती है भईया।

नई दिल्ली। भोजपुरी सिंगर और एक्टर खेसारी लाल यादव के गाने तो सभी को पसंद हैं। एक्टर लगभग हर हफ्ते नया लेकर आते हैं और गर्दा उड़ा देते हैं। खेसारी के गानों की दीवानगी का अंदाजा इस बात से लगाया जा सकता है कि उनके गानों पर 500 मिलियन से ज्यादा व्यूज आ जाते हैं। फैंस खेसारी के मदमस्त कर देने वालों गानों को खूब पसंद करते हैं। अब खेसारी ने इंस्टाग्राम पर मस्तीभरा वीडियो शेयर किया है, जिसे देखकर आपकी हंसी नहीं रुकेगी। तो चलिए जानते हैं कि वीडियो में क्या खास है।

 

View this post on Instagram

 

A post shared by Khesari Lal Yadav (@khesari_yadav)


खेसारी की मस्ती

फैंस ने खेसारी लाल यादव को अभी तक सिर्फ फिल्मों और गानों में मस्ती करते हुए देखा है लेकिन एक्टर असल जिदंगी में भी काफी दिलखुश इंसान हैं। वो असल जिदंगी में अपने दोस्तों के साथ मिलकर खूब मस्ती करते हैं। इस बात का सबूत है एक्ट्रेस के सोशल मीडिया पर मिले वीडियो, जिसमें एक्टर अपनी मंडली के साथ मस्ती करते हैं।  अब एक्टर ने अपने दोस्तों के साथ अपनी ही गाने उमरिया के फरक पर मस्ती भरा डांस किया है….। डांस को देखकर आपका मन खुश हो जाएगा। वीडियो में सिंगर अपने दोस्तों के साथ दिख रहे हैं।


फैंस ने लुटाया खेसारी पर प्यार

फैंस भी एक्टर के वीडियो को देखकर काफी एक्साइटेड दिखे। एक यूजर ने लिखा- मुसीबत लाख हो लेकिन बस ऐसे ही मुस्कुराते रहना भइया। एक अन्य ने लिखा- आपको देखते ही हमें बहुत खुशी मिलती है भईया। एक दूसरे यूजर ने लिखा- भैया के जोड़ा ना दोसर बा हिलावले रही ऐसे ही @khesari_yadav जान। बता दें कि खेसारी का ये गाना उमरिया के फरक 6 दिन पहले ही रिलीज हुआ है, जिसमें खेसारी लाल यादव सपना चौहान के साथ रोमांस कर रहे हैं। गाने को अब तक 3 मिलियन से ज्यादा व्यूज मिल चुके हैं।