newsroompost
  • youtube
  • facebook
  • twitter

Subh Vivah: इस साल का अंतिम विवाह मुहूर्त आज, जानें साल 2021 में कब गूंजेंगी शहनाइयां

साल 2020 अब खत्म होने वाला है। कोरोना के कहर के बीच लोगों ने अपने शुभ कार्य संपन्न किए। साल के अंतिम माह में शादी (Marriage) का अंतिम शुभ मुहूर्त (Subh Muhurat) आज है। इसके बाद अब अगले साल चार महीने तक विवाह का शुभ मुहूर्त (Marriage Subh Muhurat) नहीं है।

नई दिल्ली। साल 2020 अब खत्म होने वाला है। कोरोना के कहर के बीच लोगों ने अपने शुभ कार्य संपन्न किए। साल के अंतिम माह में शादी (Marriage) का अंतिम शुभ मुहूर्त (Subh Muhurat) आज है। इसके बाद अब अगले साल चार महीने तक विवाह का शुभ मुहूर्त (Marriage Subh Muhurat) नहीं है। 15 दिसंबर से खरमास शुरू होने के बाद शुभ कार्य बंद हो जाएंगे। अगले साल भी अप्रैल के बाद शादी की शहनाइयां गूंज पाएंगी।

INDIA-SOCIETY-MARRIAGE-MASS

जनवरी 2021 से लेकर मार्च 2021 तक विवाह का एक भी मुहूर्त नहीं मिल रहा है। नए साल में 22 अप्रैल से शुभ मुहूर्तों की शुरुआत हो रही है। साल 2021 में शादी के लिए बस 50 दिन रहेंगे। यानी पूरे साल में सिर्फ 50 दिन शादी हो पाएगी। बृहस्पति और शुक्र ग्रह के कारण साल के शुरुआती महीनों में शादी नहीं हो पाएंगे।

marriage

मकर संक्रांति के बाद 19 जनवरी से 16 फरवरी तक गुरु अस्त रहेगा। फिर 16 फरवरी से शुक्र 17 अप्रैल तक अस्त रहेगा। जिसकी वजह से शादी का पहला मुहूर्त 22 अप्रैल को है। इसके बाद देव शयन से पहले यानी 15 जुलाई तक 37 दिन विवाह के मुहूर्त हैं। वहीं, 15 नवंबर को देव उठनी एकादशी से 13 दिसंबर तक विवाह के लिए 13 दिन मिलेंगे।

marriage

साल 2021 में विवाह शुभ मुहूर्त

अप्रैल- 22, 24, 25, 26, 27, 30
मई- 1, 3, 7, 8, 15, 21, 22, 24
जून- 4, 5, 19, 30
जुलाई- 1, 2, 15
नवंबर- 19, 20, 21, 28, 29, 30
दिसंबर- 1, 6, 7, 11, 12,13