newsroompost
  • youtube
  • facebook
  • twitter

Diwali 2021 Daan: राशि के मुताबिक दिवाली पर क्या दान करना होगा आपके लिए रहेगा शुभ, यहां जानें

Diwali 2021 Daan: कई बार हम अंजाने में कुछ ऐसी चीजें दाम में दे देते हैं जिससे मां लक्ष्मी नाराज हो जाती है। तो चलिए आज हम आपको बताएंगे आपकी राशि के अनुसार आपको किन चीजों का दान करना चाहिए। जिससे आपको इसका पूरा फायदा मिल सके…

नई दिल्ली। कुछ ही दिनों में दीपों का त्योहार दिवाली आने वाली है। इस त्योहार के आते ही लोग माता लक्ष्मी को प्रसन्न करने के लिए तमाम तरह के उपाय करते हैं जिससे उनपर मां की कृपा बनी रहे। इन दिनों में दान का भी खास महत्व होता है ऐसे में लोगों तरह-तरह के दान –पुण्य भी करते हैं। लेकिन कई बार हम अंजाने में कुछ ऐसी चीजें दाम में दे देते हैं जिससे मां लक्ष्मी नाराज हो जाती है। तो चलिए आज हम आपको बताएंगे आपकी राशि के अनुसार आपको किन चीजों का दान करना चाहिए। जिससे आपको इसका पूरा फायदा मिल सके…

diwali2_

मेष राशि- मेष राशि के जातकों को दिवाली के दिन पूजा पाठ करने के बाद जरूरतमंद लोगों को गर्म कपड़े या कंबल दान में देना चाहिए। इन दिन आपको कुत्तों को इमरती भी खिलानी चाहिए।

वृषभ राशि- वृषभ राशि के जातकों को पूजा के बाद बच्चों को रेवड़ियां बांटनी चाहिए। कहा जाता है ऐसा करने से उनके जीवन में खुशहाली आती है।

मिथुन राशि- मिथुन राशि के जातकों को दिवाली के दिन पूजा के बाद पक्षियों को दाना डालना चाहिए। इसके साथ ही घर के बड़े-बुजुर्गों को वस्त्र दान करने चाहिए।

diwali puja

कई राशि- कर्क राशि के जातकों को दिवाली की पूजा के बाद काली उड़द दान में देनी चाहिए। इसके साथ ही सरसों के तेल लगी रोटियां भी कुत्तों को खाने के लिए देनी चाहिए।

सिंह राशि- सिंह राशि के जातकों को दिवाली की पूजा के बाद सात तरह के अनाज का दान करना चाहिए। इसके साथ ही उड़द की दाल से बनी चीजों का दान भी काफी फलदायी होता है।

कन्या राशि- कन्या राशि के जातकों को दिवाली के दिन मंदिर में सरसों का तेल और जरूरत मंद लोगों को भर पेट भोजन कराना चाहिए। कहा जाता है ऐसा करने से व्यक्ति के जीवन में सुख-शांति आती है साथ ही परेशानियों का अंत होता है।

तुला राशि- तुला राशि के जातकों को दिवाली में पूजा करने के बाद मिठाई और कपड़े का दान करना चाहिए। बेसहारा लोगों को उनकी जरूरत के मुताबिक चीजों का दान करना चाहिए। माना जाता है जातक अगर इन चीजों का दान करता है तो इससे उनके जीवन में आने वाली मुश्किलें कम होती है।

diwali dec

वृश्चिक राशि- वृश्चिक राशि के जातकों को पूजा के बाद रंगीन कंबल का दान करना चाहिए। मान्यता है कि ऐसा करने से जीवन में आने वाली परेशानियां खत्म होती है साथ ही धन-संपदा और आरोग्ये का वास होता है।

धनु राशि- धनु राशि के जातकों को दिवाली के दिन भगवान गणेशजी को लड्डू चढ़ाने चाहिए। इसके बाद इन लड्डूओं का दान कर देना चाहिए। आप रोटी पर घी और गुड़ रखकर गाय को भी खिला सकते हैं।

मकर राशि- मकर राशि के जातकों को दिवाली पूजा के बाद खड़ी मसूर की दाल का दान करना चाहिए। इसके साथ ही अपने बड़े-बुजुर्गों ते लिए कोई न कोई भेंट जरूर ले जाएं।

कुंभ राशि- कुंभ राशि के जातकों को दिवाली की पूजा के बाद किसी अनाथालय में जाकर मिठाई और कपडों का दान करना चाहिए। इसके साथ ही बच्चों को भोजन भी खिलाना चाहिए। ऐसा करने से परिवार में खुशहाली का माहौल बना रहता है।

मीन राशि- मीन राशि के जातकों को इस दिन अपनों के लिए कोई तोहफा जरूर ले जाना चाहिए। इसके साथ ही पीपल के पौधे में जल चढ़ाकर दिव्यां गजनों को भोजन खिलाना चाहिए। ऐसा करने से मां लक्ष्मी की कृपा बनी रहती है साथ ही जातक को सुख-समृद्धि का आशीर्वाद मिलता है।