newsroompost
  • youtube
  • facebook
  • twitter

Holi 2021: रंगों के त्योहार पर इस बार भी रहेगा कोरोना का साया, होली मिलन से करें परहेज

Holi 2021: साल 2020 कोरोना महामारी (Corona Epidemic) के नाम रहा। इस साल सभी त्यौहार और पर्व इस घातक महामारी के चलते नहीं मनाए गए। लेकिन सभी को उम्मीद थी नए साल यानी 2021 में हालात बदल जाएंगे। लेकिन ऐसा होता हुआ नजर नहीं आ रहा है।

नई दिल्ली। साल 2020 कोरोना महामारी (Corona Epidemic) के नाम रहा। इस साल सभी त्यौहार और पर्व इस घातक महामारी के चलते नहीं मनाए गए। लेकिन सभी को उम्मीद थी नए साल यानी 2021 में हालात बदल जाएंगे। लेकिन ऐसा होता हुआ नजर नहीं आ रहा है। कोरोना के केस एक बार फिर देश में बढ़ने लगे हैं। ऐसे में सभी को डर है कि कोई त्यौहार कोरोना महामारी की भेंट ना चढ़ जाए। इस साल होली (Holi 2021) 29 मार्च को मनाई जाएगी। ऐसे में लोगों को संभल कर होली खेलनी चाहिए।

अगर आप सुरक्षित होली खेलेंगे तो ऐसे में आप और आपका परिवार सुरक्षित रह सकता है। ऐसे में लोगों को होली मिलन से भी परहेज करना चाहिए। हालांकि सरकार लोगों से भीड़भाड़ वाली जगह न जानें की सलाह दे रही है साथ ही इस घातक महामाकी की रोकथाम के लिए एहतियात बरतने की अपील भी कर रही है।

होली पर सभी एक दूसरे के घर जाते हैं, वहां जाकर होली का त्यौहार एंजॉय करते हैं। लेकिन कोरोना के चलते आपको ऐसा नहीं करना चाहिए। क्योंकि अगर आप किसी के घर होली मिलन के लिए जाते हैं तो आपको संक्रमण का खतरा हो सकता है। इसके अलावा खान-पान से भी खतरा है। ऐसे में जर्म्स भी फैलेंगे और आपको नुकसान पहुंचा सकते हैं।

इसके अलावा लोग रंग लगाने के लिए भी बाहर निकलेंगे। ऐसे में आपको ध्यान देना है कि सभी में दूरी बनी हो। क्योंकि इससे भी संक्रमण का खतरा हो सकता है। अगर वहां पहले से ही कोई कोरोना संक्रमित निकला और आप होली खेलने के चक्कर में उसके संपर्क में आ गए तो ये आपके और आपके परिवार के लिए खतरा बन सकता है। ऐसे में अगर कोरोना के खतरे से बचना है तो इस बार होली घर में खेलें या फिर एहतियात बरतते हुए खेलें।

कब है होली

इस साल होली (Holi 2021) 29 मार्च को मनाई जाएगी। ये 2 दिन का पर्व होता है। जिसमें पहले दिन होलिका दहन होता है और अगले दिन दुलहेंडी यानी रंगों की होली मनाई जाती है। इस साल होलिका दहन 28 मार्च को है और दुलहेंडी 29 मार्च को है। इस बार होली पर विशेष योग भी पड़ रहा है, इस होली के महत्व को बढ़ा देगी। जीवन को रंगीन बनाने के कारण इस पर्व को रंग महोत्सव भी कहा जाता है। लेकिन कोरोना के कारण इस त्यौहार का रंग फीका पड़ गया।