newsroompost
  • youtube
  • facebook
  • twitter

Holi Video Song 2021: कोरोना के चलते घर पर मनाएं होली, हाउस पार्टी के लिए ये हैं बेस्ट सॉन्ग

Holi Video Song 2021: इस बार कोरोना के चलते घर पर ही होली (Holi 2021) का त्योहार मनाया जाएगा। ऐसे में अगर आप घर पर होली पार्टी का प्लान कर रहे हैं तो हम आपको बता रहे हैं कुछ बेस्ट सॉन्ग (Holi Party Song) जो आपकी होली की हाउस पार्टी में चार चांद लगा देंगे।

नई दिल्ली। होली (Holi 2021) रंगों का त्योहार है। जिसका नाम सामने आते ही मन में उमंग और उल्लास का भाव आने लगता है। यह पर्व हिंदू पंचांग के अनुसार फाल्गुन मास की पूर्णिमा को मनाया जाता है। जो पारंपरिक रूप से दो दिन मनाया जाता है। हिंदुओं के पवित्र त्योहारों में से होली एक प्रमुख त्योहार है जिसे पूरे भारत में बड़े हर्षोल्लास के साथ मनाया जाता है। इस बार होली 29 मार्च को मनाई जाएगी।

holi jyotish

इस बार कोरोना के चलते घर पर ही होली का त्योहार मनाया जाएगा। ऐसे में अगर आप घर पर होली पार्टी का प्लान कर रहे हैं तो हम आपको बता रहे हैं कुछ बेस्ट सॉन्ग जो आपकी होली की हाउस पार्टी में चार चांद लगा देंगे। होली पर सबसे ज्यादा बॉलीवुड भोजपुरी और पंजाबी गानों का तड़का लगता है।