newsroompost
  • youtube
  • facebook
  • twitter

Vishnu Mantra: गुरुवार को अगर भगवान विष्णु के मंत्रों का करेंगे जाप तो मिलेगा विशेष लाभ

Vishnu Mantra: गुरुवार के दिन भगवान विष्णु (Lord Vishnu) और गुरु बृहस्पति (Guru Brihaspati) की पूजा की जाती है। ये दिन भगवान विष्णु को समर्पित है। इस दिन केले के पौधे की पूजा की जाती है।

नई दिल्ली। गुरुवार के दिन भगवान विष्णु (Lord Vishnu) और गुरु बृहस्पति (Guru Brihaspati) की पूजा की जाती है। ये दिन भगवान विष्णु को समर्पित है। इस दिन केले के पौधे की पूजा की जाती है। गुरुवार के दिन पीले वस्त्र पहना जाता है जो शुभ माना जाता है। साथ ही गुड़ और चने का प्रसाद चढ़ाया जाता है। मान्यता है कि अगर भगवान विष्णु की पूजा के साथ इस दिन उनके मंत्रों का जप (Chanting of Mantras) किया आए तो इससे विशेष लाभ मिलता है।

Lord vishnu

इस लेख में हम आपको भगवान विष्णु के उन मंत्रों के बारें बताएंगे जो प्रभावशाली है। इससे आपको काफी लाभ होगा। ये है भगवान विष्णु के प्रभावशाली मंत्र-

ये है प्रभावशाली मंत्र

1. विष्णु गायत्री महामंत्र: ओम नारायणाय विद्महे। वासुदेवाय धीमहि। तन्नो विष्णु प्रचोदयात्।।

2. पंचरूप मंत्र: ओम ह्रीं कार्तविर्यार्जुनो नाम राजा बाहु सहस्त्रवान, यस्य स्मरेण मात्रेण ह्रतं नष्‍टं च लभ्यते।

3. विष्णु रूपं पूजन मंत्र: शांता कारम भुजङ्ग शयनम पद्म नाभं सुरेशम। विश्वाधारं गगनसद्र्श्यं मेघवर्णम शुभांगम। लक्ष्मी कान्तं कमल नयनम योगिभिर्ध्यान नग्म्य्म।

4. विष्णु कृष्ण अवतार मंत्र: श्रीकृष्ण गोविन्द हरे मुरारे। हे नाथ नारायण वासुदेवाय।।

hindu mantras

ऐसे करें मंत्रों का जाप

इस दिन स्नान के बाद पीले कपड़े पहनें। फिर भगवान विष्णु की पूजा करें। इसके बाद उनको खीर या दूध से बनी मिठाई का भोग लगाएं। साथ ही पीले रंग के फूल अर्पित करें। अब पूजा वाले आसन पर ध्यान मुद्रा में बैठ जाएं। फिर मंत्रों का जाप करें।