newsroompost
  • youtube
  • facebook
  • twitter

Kartik Purnima 2020: इस दिन है कार्तिक पूर्णिमा, जानें स्नान का शुभ मुहूर्त और महत्व

kartik-purnima-2020: कार्तिक पूर्णिमा (Karthik Purnima) के दिन स्नान और दान को अधिक महत्व (Importance of Karthik Purnima) दिया जाता है। इस दिन किसी भी पवित्र नदी में स्नान करने से मनुष्य के सभी पाप धूल जाते हैं। कार्तिक पूर्णिमा पर दीप दान को भी विशेष महत्व दिया जाता है।

नई दिल्ली। कार्तिक पूर्णिमा (Karthik Purnima) के दिन स्नान और दान को अधिक महत्व (Importance of Karthik Purnima) दिया जाता है। इस दिन किसी भी पवित्र नदी में स्नान करने से मनुष्य के सभी पाप धूल जाते हैं। कार्तिक पूर्णिमा पर दीप दान को भी विशेष महत्व दिया जाता है। माना जाता है कि इस दिन दीप दान करने से सभी देवताओं का आशीर्वाद मिलता हैं।

कार्तिक पूर्णिमा तिथि और शुभ मुहूर्त

इस साल 30 नवंबर 2020, सोमवार को पड़ रही है। जो  29 नवंबर को रात 12 बजकर 49 मिनट से शुरु हो कर 30 नवंबर को दोपहर 3 बजे तक होगा।

कार्तिक पूर्णिमा महत्व

ये पूर्णिमा देवी-देवताओं के लिए खास उत्सव का दिवस है। इसीलिए इस दिन पर्व-त्योहारों पर हुई भूलों के लिए माफी मांगनी चाहिए। साथ ही पूजा-अर्चना कर देवी-देवताओं को प्रसन्न करें।

ganga ghat

इस दिन स्नान का विशेष महत्व है। इस दिन जल्दी उठकर किसी पवित्र नदी या कुंड़ में स्नान करें। ये काफी शुभ माना जाता है। इसके बाद राधा-कृष्ण की पूजा करनी चाहिए। कार्तिक पूर्णिमा का व्रत रखने वालों को इस दिन हवन जरूर करना चाहिए। इसस काफी पुण्य मिलता है। इसके अलावा किसी जरुरतमंद को भोजन जरुर कराना चाहिए।