newsroompost
  • youtube
  • facebook
  • twitter

Dhanteras 2021: धनतेरस से पहले घर के इन हिस्सों की कर लें सफाई, पूरे साल नहीं होगी पैसों की तंगी

Dhanteras 2021: अगर आपने अपने घर में कोई फिश एक्वेरियम रखा हुआ है तो उसकी भी सफाई आप इस दिन जरूर करें। धनतेरस के दिन आपको शाम के समय घर में पांच दीपक जलाना चाहिए। इसके बाद इस दीपकों में एक दीपक को आपको अपने घर के मंदिर में, एक तुलसी, एक पानी के मटके में तो वहीं दो दीपकों को दरवाजे पर रखतना चाहिए।

नई दिल्ली। दिवाली से पहले धनतेरस का त्योहार मनाया जाता है। इस दिन नई चीजों की खरीदारी की जाती है। लोग इस दिन अपनी सहूलियत के हिसाब से खरीदारी करना पसंद करते हैं। लेकिन क्या आप जानते हैं इस त्योहार से पहले घर के कुछ खास हिस्सों की सफाई करना बेहद जरूरी होता है। इससे भगवान धनवंतरी का आशीर्वाद आपको मिलता ही है साथ ही आपकी किस्मत भी चमक जाती है।

dhanteras 1

घर की ये चार दिशाएं करें साफ

दिवाली आने से पहले ज्यादातर लोग तो अपने घरों की सफाई कर ही लेते हैं लेकिन धनतेरस की सुबह घर के चार प्रमुख स्थानों को साफ करना बहुत जरूरी होता है। इस दिन घर के नॉर्थ-ईस्ट ज़ोन यानी ईशान कोण, ईस्ट ज़ोन यानी पूर्व दिशा, नॉर्थ ज़ोन यानी उत्तर दिशा की सफाई आपको जरूर करनी चाहिए।

सफाई के बाद जरूर करें ये काम

घर के बीचोबीच यानी ब्रह्म स्थान से जिन चीजों की जरूरत न हों तो उन्हें हटा लेना चाहिए साथ ही उस ही चीज की सफाई भी कर लेनी चाहिए। इसके अलावा आप गंगा जल का छिड़काव भी करें। एक बर्तन में गंगा जल लें और इसे अपने उत्तर में छिड़क दें साथ ही उस गंगा जल की कुछ बूंदें अपने घर की तिजोरी में उस स्थान पर भी छिड़के जहां आप रुपया-पैसा रखते हैं। ऐसा करने से आप श्री कुबेर का आर्शिवाद प्राप्त कर सकते हैं।

झाड़ू का करें इस्तेमाल

इस बात का भी खास ख्याल रखें कि झाड़ू को हमेशा इस्तेमाल करने के बाद छुपाकर और लिटाकर रखना चाहिए। झाड़ू को हमेशा ही ऐसे स्थान पर रखचना चाहिए जहां पर उसे कोई आसानी से देख नहीं पाए। खड़ी और उजागर (जहां लोग झाड़ू देख पाए) झाड़ू को संपत्ति के विनाश का प्रतीक माना जाता है।

फिश एक्वेरियम की सफाई

अगर आपने अपने घर में कोई फिश एक्वेरियम रखा हुआ है तो उसकी भी सफाई आप इस दिन जरूर करें। धनतेरस के दिन आपको शाम के समय घर में पांच दीपक जलाना चाहिए। इसके बाद इस दीपकों में एक दीपक को आपको अपने घर के मंदिर में, एक तुलसी, एक पानी के मटके में तो वहीं दो दीपकों को दरवाजे पर रखतना चाहिए। धनतेरस के दिन लोगों को कुबेर के अलावा यमदेव के नाम का दीपक भी जरूर जलाना चाहिए।