newsroompost
  • youtube
  • facebook
  • twitter

Dhanteras 2023: धनतेरस पर क्या खरीदें और क्या नहीं, इन चीजों का खास रखें ख्याल

Dhanteras 2023: तीसरा झाड़ू खरीदना भी शुभ होता है। झाड़ू भी मां लक्ष्मी का कारक होता है। इसके अलावा झाड़ू घर की नेगेटिविटी को दूर करने में सहायक होती है।

नई दिल्ली। कार्तिक कृष्ण त्रयोदशी को धनतेरस का त्योहार मनाया जाता है। साल भर का सबसे बड़ा पर्व दीपावली धनतेरस से शुरू हो जाएगी । धनतेरस के दिन भगवान धन्वंतरि, देवी लक्ष्मी और भगवान कुबेर की कृपा बरसती है।वैसे तो धनतेरस के दिन पूरा समय खरीदारी के लिए शुभ माना जाता है। किसी भी समय में खरीदारी कर सकते हैं।लेकिन इस दिन कुछ दुर्लभ और शुभ योग बन रहे हैं । ऐसे में मां लक्ष्मी और कुबेर की कृपा पाने के लिए शुभ मुहूर्त में खरीदारी करें। आइए जानते है क्या है खरीदारी का शुभ मुहूर्त पंडित शिप्रा सचदेव से। इसके अलावा धनतेरस पर क्या खरीद सकते हैं और क्या नहीं, इसकी भी जानकारी दी गई है।


कब करें खरीदारी
शिप्रा सचदेव के मुताबिक अभिजीत मुहूर्त सुबह 11 बजकर 43 मिनट से  शुरू होकर 12 बजकर 26 मिनट तक रहेगा। जबकि शुभ चौघड़िया मुहूर्त सुबह 11 बजकर 59 मिनट से लेकर दोपहर 01 बजकर 22 मिनट कर रहेगा। इस मुहूर्त में कुछ भी काम कर सकते हैं। ये बहुत ही फलदायी मुहूर्त माना जाता है। चर चौघड़िया मुहूर्त की बात करें तो वो शाम 04 बजकर 07 मिनट पर शुरू होगा और शाम 05 बजकर 30 मिनट पर खत्म हो जाएगा। इस समय सामान की खरीदारी करना बेहद शुभ रहेगा। कन्या लग्न मुहूर्त शाम 7 बजकर 50 मिनट से शुरू होकर मध्यरात्रि 12 बजकर 50 मिनट कर रहेगा। ये खरीदारी का सबसे अच्छा मुहूर्त है और आप इस समय कभी भी शॉपिंग कर सकते हैं।

क्या खरीदें और क्या नहीं।

पंडित शिप्रा सचदेव के मुताबिक धनतेरस के दिन धातु की चीज खरीदना शुभ होता है। आप सोना-चांदी, पीतल या तांबे से बनी चीजें खरीद सकते हैं। इसी धातु के बने बर्तन खरीदना भी शुभ होगा। हालांकि ध्यान रहे है कि लोहा, कांच और स्टील से बनी कोई चीज न खरीदें। ये धातु घर में नकारात्मक ऊर्जा का प्रवाह तेज हो जाता है।

दूसरा हल्दी की गांठ और साबुत धनिया आज आप खरीद सकते है। ये दोनों ही चीजें आज के दिन खरीदना शुभ होता है। माना जाता है कि साबुत धनिया भगवान गणेश का प्रतीक होता है। आज के दिन साबुत धनिया बोया भी जाता है। कहा जाता है कि जिस तरीके से धनिया ग्रो करता है, उसी हिसाब से घर में बरकत होती है। वहीं हल्दी की गांठ में मां लक्ष्मी का वास होता है। इसकी आप पोटली बनाकर भी अपनी तिजोरी में रख सकते हैं।

तीसरा झाड़ू खरीदना भी शुभ होता है। झाड़ू भी मां लक्ष्मी का कारक होता है। इसके अलावा झाड़ू घर की नेगेटिविटी को दूर करने में सहायक होती है।