newsroompost
  • youtube
  • facebook
  • twitter

Shani Pooja: शनिवार को भूलकर भी न खरीदें ये सामान, शनि देव हो सकते हैं नाराज

Shani Pooja: शनिवार के दिन भगवान शनि (Lord Shani) की पूजा (Shanidev ki Pooja) की जाती है। आज के दिन शनि देव की पूजा करने से विशेष फल मिलता है। पुराणों के अनुसार शनिदेव सूर्य पूत्र हैं। ब्रह्मा के आर्शीवाद से उनका प्रभाव अपने पिता सूर्य देव से कई गुना अधिक है।

नई दिल्ली। शनिवार के दिन भगवान शनि (Lord Shani) की पूजा (Shanidev ki Pooja) की जाती है। आज के दिन शनि देव की पूजा करने से विशेष फल मिलता है। पुराणों के अनुसार शनिदेव सूर्य पूत्र हैं। ब्रह्मा के आर्शीवाद से उनका प्रभाव अपने पिता सूर्य देव से कई गुना अधिक है। हर व्यक्ति की राशि में सूर्य सिर्फ एक महीने तक और चंद्रमा दो महीने दो दिन तक विराजमान रहता है। मगंल डेढ़ महीने तक, बुध एक महीने तक, शुक्र एक महीने, ब्रहस्पति 13 महीने तक रहते हैं लेकिन शनिदेव किसी भी राशि पर ढाई वर्ष से लेकर साढ़े सात वर्ष तक रहते हैं।

जातक की कुंडली में आने से पहले ही शनि अपना प्रभाव दिखाना शुरू कर देते हैं। हर मनुष्य पर शनि का प्रभाव उसके ग्रहों के अनुसार पड़ता है। उनकी वक्र द्रष्टि से बचना चाहिए।

shani dev 3

शनिवार को न खरीदें ये सामान

— शनिवार के दिन लोहे का कोई सामान न खरीदें, बल्कि इसका दान करें।

— आज के दिन चमड़ की कोई वस्तु न खरीदें।

— शनिवार के दिन किसी प्रकार का तेल न खरीदें, इससे कष्ट या बीमारी आ सकती, लेकिन शनिदेव पर चढ़ा सकते हैं।

— आज के दिन कोएला घर में न लाएं।

shani

— शनिवार को भूलकर भी झाड़ू न लाएं, यह हानि पहुंचाता है।

आज के दिन काला तिल न खरीदें, लेकिन दान बहुत फलदायी होता है।

— शनिवार को नमक और स्याही न खरीदें।