newsroompost
  • youtube
  • facebook
  • twitter

Friday Puja: शादी में आ रही रूकावटें होंगी दूर, शुक्रवार को इस तरह करें मां संतोषी की पूजा

Friday Puja: ऐसी मान्यता है कि माता संतोषी की भक्ति करने से भक्तों के जीवन में सुख-शांति आती है। सभी मनोकामनाएं पूरी हो जाती है। मान्यता है कि 16 शुक्रवार माता संतोषी का व्रत करने से अविवाहित कन्या की शादी जल्दी ही हो जाती है। साथ ही, विवाहित स्त्रियों को सौभाग्य की प्राप्ति होती है।

नई दिल्ली। शादी हर इंसान के जीवन का सबसे खास पल होता है। हर लड़का और लड़की यही चाहते हैं कि उनकी शादी में किसी तरह की कोई परेशानी न आए लेकिन कई बार किसी कारणवश लोगों की शादियों में रूकावटें आने लगती है। इससे व्यक्ति के मन दुखी होने लगता है और अगर ये क्रम लंबे समय तक चले तो इससे अवसाद की भी शिकायत हो जाती है। अगर आप भी अपनी शादी में आ रही समस्याओं से परेशान हैं तो आज हम आपको बताने जा रहे हैं एक ऐसा उपाय जिससे आपको फायदा होगा। आज शुक्रवार है, इस दिन माता संतोषी (Maa Santoshi) की भी पूजा की जाती है। ऐसा माना जाता है मां की पूजा करने से व्यक्ति के घर और मन में संतोष की प्राप्ति होती है। कहते हैं जो भी भक्त मां संतोषी की पूजा करने के साथ लगातार 16 शुक्रवार का व्रत करता है तो उसे सुख, संपत्ति और शांति प्राप्त होती है। इसके अलावा शादी में आ रही हर परेशानी में भी मां संतोषि का व्रत और पूजन काफी फलदायी होता है। तो चलिए आपको बताते हैं कैसे करना है मां का व्रत, क्या है इस व्रत के लिए कठोर नियम…

santoshi maa....

मां संतोषी की पूजा विधि-

— सबसे पहले सुबह उठकर माता संतोषी को याद कर व्रत का संकल्प लें।

— इसके बाद स्नानआदि कर लाल वस्त्र धारण करें।

— इसके बाद घर के मंदिर में माता संतोषी का चित्र और कलश स्थापित करें।

— इसके बाद गुड़, चना, फल, फूल, दूर्वा, अक्षत, नारियल फल से उनकी पूजा करें।

— इसके अलावा मां संतोषी को लाल चुनरी अर्पित करें।

— पूजा के बाद मां संतोषी की आरती करें और प्रसाद बांट दें।

santoshi maa

क्या है व्रत का महत्व

ऐसी मान्यता है कि माता संतोषी की भक्ति करने से भक्तों के जीवन में सुख-शांति आती है। सभी मनोकामनाएं पूरी हो जाती है। मान्यता है कि 16 शुक्रवार माता संतोषी का व्रत करने से अविवाहित कन्या की शादी जल्दी ही हो जाती है। साथ ही, विवाहित स्त्रियों को सौभाग्य की प्राप्ति होती है।