newsroompost
  • youtube
  • facebook
  • twitter

March 2021 Weekly Vrat And Tyohar: जानें इस हफ्ते के व्रत और त्योहार

March 2021 Weekly Vrat And Tyohar: 15 मार्च से माह के तीसरे हफ्ते की शुरुआत हो गई है। इस हफ्ते में कई व्रत और त्योहार (Weekly Vrat And Tyohar) आने वाले हैं। आज फूलेरा दूज है।

नई दिल्ली। 15 मार्च से माह के तीसरे हफ्ते की शुरुआत हो गई है। इस हफ्ते में कई व्रत और त्योहार (Weekly Vrat And Tyohar) आने वाले हैं। आज फूलेरा दूज है। आने वाले दिनों में विनायक चतुर्थी, होलाष्टक और लड्डू होली जैसे त्योहार आ रहे हैं। इस लेख में हम आपको बता रहे हैं कि किस दिन कौन सा व्रत और त्योहार है।

15 मार्च- फूलेरा दूज

15 मार्च को फूलेरा दूज है। हर साल फाल्गुन मास के शुक्ल पक्ष की द्वितीया तिथि को फूलेरा दूज मनाई जाती है। आज के दिन राधारानी और कृष्ण भगवान फूलों की होली खेलते हैं। आज के दिन मथुरा और वृंदावन में फूलेरा दूज बड़ी धूम-धाम से मनाया जाता है। मान्यता है कि आज के दिन मंदिरों में राधारानी और श्रीकृष्ण भगवान फूलों की होली खेलते हैं।

17 मार्च- विनायक चतुर्थी

17 मार्च को विनायक चतुर्थी मनाई जाएगी। फाल्गुन मास की विनायक चतुर्थी बुधवार को पड़ रही है। खास बात ये है कि बुधवार का दिन भगवान गणेश की पूजा के लिए समर्पित होता है। ऐसे में उस दिन विनायक चतुर्थी का होना काफी लाभदायक है। इस दिन पूरे विधि विधान से गणपति बप्पा की पूजा की जाती है।

21 मार्च- होलाष्टक प्रारंभ

फाल्गुन मास के शुक्ल पक्ष की अष्टमी से होलाष्टक प्रारंभ होता है। इसी दिन से होली महोत्सव प्रारंभ हो जाता है। जो अष्टमी से लेकर पूर्णिमा तक माना जाता है। होलिका दहन से पूर्व के 8 दिनों को ही होलाष्टक कहते हैं। होलिका दहन के अगले दिन होली मनाई जाती है।

22 मार्च- लड्डू होली

इस साल लड्डू होली 22 मार्च को पड़ रही है। बरसाने में इस पर्व को काफी धूम-धाम से मनाया जाएगा। इस होली का आनंद लेने के लिए इस दिन देश और दुनिया से लोग बरसाना आते हैं।