newsroompost
  • youtube
  • facebook
  • twitter

Vastu Tips: घर के मेन गेट पर न रखें ये चीजें, परिवार को लिए होगा हानिकारक

Vastu Tips: वास्तु शास्त्र में मुख्य द्वार के बाहर की एरिया में क्या रखा है क्या नहीं इसका काफी महत्व है। घर के मुख्य द्वार और खिड़कियों से ही घर में ऊर्जा प्रवेश करती हैं और अगर घर के मुख्य द्वार के सामने किसी भी प्रकार की रुकावट हुई तो उर्जा निगेटिव साबित हो सकती हैं।

Use the mirror (mirror) according to Vaastu

नई दिल्ली। घर में रखी हर छोटी-बड़ी चीजों का हमारे जीवन पर अच्छा या फिर बुरा असर पड़ता है। कुछ चीजें ऐसी होती हैं जो घर में सुख-समृद्धि लाने का काम करती है तो कई चीजें ऐसी भी होती है जो घर में आने के बाद नकारात्मकता का प्रसार करती है। इससे व्यक्ति के जीवन पर भी असर पड़ता है। ऐसे में आपको इस बात का खास ख्याल रखना होगा कि घर के मेन गेट पर क्या चीजें रखनी है क्या नहीं। ये सभी चीजें परिवार के लिए होगा हानिकारक साबिक तो सकती है। तो चलिए जानते हैं कौन सी वो चीजें हैं, घर के एंट्री पर क्या रखें क्या नहीं।

वास्तु शास्त्र में मुख्य द्वार के बाहर की एरिया में क्या रखा है क्या नहीं इसका काफी महत्व है। घर के मुख्य द्वार और खिड़कियों से ही घर में ऊर्जा प्रवेश करती हैं और अगर घर के मुख्य द्वार के सामने किसी भी प्रकार की रुकावट हुई तो उर्जा निगेटिव साबित हो सकती हैं। ऐसे में ये ध्यान देने की बात है कि घर से सिर्फ पॉजिटिव एनर्जी ही आए।

अगर आपके घर के सामने कोई पेड़, खम्बा या कोई गड्ढा है तो ये अशुभ संकेत है। इससे आपके परिवार के सदस्यों को मानसिक पीड़ा हो सकती है। इनके दुष्प्रभावों को रोकने के लिए घर के मुख्य द्वार पर रोज स्वास्तिक का चिह्न बनाएं और घर के बाहर गड्ढे को तुरंत भर दें।

कई बार हम घर की सजावट के लिए घर के बाहर मुख्य द्वार पर बेल-पौधे लगा देते हैं जो कि वास्तु के अनुसार बिल्कुल भी ठीक नहीं है। इसकी बजाय मुख्य द्वार पर क्रिस्टल बॉल लगाएं या फिर मुख्य द्वार पर लाल रंग का फीता बांधें जिससे घर में नकरात्मक ऊर्जा प्रवेश नहीं कर पाएगी।