newsroompost
  • youtube
  • facebook
  • twitter

Suryadev : रविवार को करें ये उपाय, सूर्यदेव और शनिदेव होंगे प्रसन्न

Suryadev: रविवार के दिन सूर्यदेव (Suryadev) की पूजा (Suryadev ki Pooja) की जाती है। वो नवग्रहों के राजा (King of Navagrahas) हैं। कहा जाता है कि इनकी आराधना करने से व्यक्ति को सुख-समृद्धि और मान-सम्मान की प्राप्ति होती है।

नई दिल्ली। रविवार के दिन सूर्यदेव (Suryadev) की पूजा (Suryadev ki Pooja) की जाती है। वो नवग्रहों के राजा (King of Navagrahas) हैं। कहा जाता है कि इनकी आराधना करने से व्यक्ति को सुख-समृद्धि और मान-सम्मान की प्राप्ति होती है। आज के दिन इनकी विशेष रूप से पूजा अर्चना की जाती है। सूर्यदेव, कलयुग के एकमात्र दृश्य देव हैं।


मान्यता है कि अगर रविवार के दिन कुछ उपाय किये जाए तो उसे जीवन में तरक्की और संपत्ति में वृद्धि हासिल होती है। आज हम आपको रविवार के दिन किए जाने वाले कुछ उपायों की जानकारी देंगे, जिससे व्यक्ति की समस्याओं का भी अंत होगा और घर में पैसों की भी कमी नहीं रहेगी।

— रविवार के दिन अगर सूर्य व्रत किया जाए तो व्यक्ति को नौकरी के क्षेत्र में उच्च पद हासिल होता है। साथ ही मान-सम्मान में भी वृद्धि होती है।

— रविवार की रात जब आप सोएं तो एक गिलास भरकर दूध अपने सिरहाने रखें। फिर अगले दिन सोमवार को सुबह स्नान के बाद गिलास में भरे हुए दूध को किसी बबूल के पेड़ की जड़ में चढ़ा दें। यह 7 या 11 रविवार तक करें। इससे धन वृद्धि होती है।

— रविवार के दिन अगर व्यक्ति काली गाय को रोटी, काली चिड़िया को दाना और काले कुत्ते को रोटी दी जाए तो जीव की समस्याओं का समाधान प्राप्त होता है।

— रविवार को दिन छुपते समय अगर व्यक्ति पीपल के पेड़ के नीचे चौमुखा दीपक जलाएं तो उसके व्यापार में वृद्धि होती है। साथ ही धन, वैभव और यश में भी वृद्धि होती है।